Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

फरीदाबाद.23 जनवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा.

प्रेरक वक्ता एवं अधिवक्ता परवीन कुमार प्रजापति ने कहा कि खुद पर फोकस कीजिए दुनिया आप पर फोकस करेगी।
खुद से वादा,बुलंद इरादा और मेहनत ज्यादा वही इंसान कर सकता है जिसने अपनी लाइफ में बुरे दिनों का सामना किया हो या अपमान के घूंट पिए हों।वही सपनों को साकार करता है जिन्होंने रातों में चिराग जलाया है ।जी तोड़ मेहनत इन्सान को आम दुनिया से अलग कर देती है ।मेहनत आपको आज नहीं तो कल एक दिन आपके परिणाम को बयां करती है। जैसी सोच और इरादा होता है वैसी ही आपकी दुनिया बनती है। परन्तु आपकी उस दुनिया के पीछे आपकी मेहनत कितनी छिपी हुई है ये सिर्फ आप जानते हैं। साधारण लोग सोचने की हिम्मत नही कर पाते और सोचते है तो मेहनत नही कर पाते और आम लोगों की तरह आम बनकर जीवन गुजार जाते है। हर दिन कुछ नया करना और नया सोचना आपको नए लोगों से मिलने को प्रेरित करता है हर इन्सान में कोई ना कोई प्रेरणा या टेलेंट होता है लेकिन पहचान करने की पावर हर किसी में नहीं होती । समस्या ये नही की आप मेहनत नही करते बल्कि समस्या ये है कि हमारी मेहनत किस दिशा में हो रही है और हम कैसे लोगों में बैठकर अपना टाईम इन्वेस्ट कर रहे हैं।इरादा और वादा खुद से तब कमजोर हो जाता है जब दिशा और दशा गलत हो जाती है। हर बड़े सपने को पूरा करने के लिए समय जरूर लग सकता है लेकिन रिजल्ट जरूर मिलता है। जोश और जुनून बिना मेहनत के फीके पड़ जाते हैं लगातार दिन और रात अपने उद्देश्य के बारे में सोचना और बराबर मेहनत करना आपको समय से पहले आपके सपनों को साकार करता है ।माना की धनुष से छोड़ा हर तीर निशाने पर नहीं लगता लेकिन अभ्यास और मेहनत करने से हर तीर निशाने पर लग सकता है।

https://haryanaudaynews.com/faridabad-2/247/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *