Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

जनहित सेवा संस्था ने महाराजा अग्रसेन मार्केट बल्लबगढ़ में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जंयती मनाई

Posted on January 23, 2024

आज के युवाओं को बोस के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए:- सन्तसिहं हुड्डा

फरीदाबाद 23 जनवरी।

वंदना.

सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने महाराजा अग्रसेन मार्केट बल्लबगढ़ में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जंयती पर एक संगोष्ठी आयोजित कर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन मार्केट के प्रधान समाजसेवी लक्की वर्मा का संस्था की टीम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा ने कहा कि आज के युवाओं को बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व देश सेवा करनी चाहिए। आज हम खुले में जो सांस ले रहे है वह अपने शहीदो की बदौलत ले रहे है।हम उनकी कुर्बानी कभी भुला नहीं सकते वे हमेशा हमारे दिलों पर राज करेंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाराज अग्रसेन मार्केट के प्रधान समाजसेवी लक्की वर्मा ने नेता जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि हम कभी भी नेता जी के बलिदान को भुला नहीं सकते। आज के दौर में युवा शक्ति को नेता जी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।हम भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे है।इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के सचिव सुनील शास्त्री ने कहा कि हम अपने वीर शहीदों को नमन करते है ओर उनके बलिदान को कभी भुला नहीं सकते।हमारी धरती वीरो की धरती है।हम अपने देश को भारत माता कहकर पुकारते है। स्कूलो के पाठ्यक्रम में हमारे महापुरुषों, राजाओं व शहीदों के जीवन गाथाओं को जोड़ना चाहिए। जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर बोस को नमन कर उनकी छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे संस्था के मुख्य सचिव देवीचरण वैष्णव ने बोस के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत,मुख्य अतिथि अग्रसेन मार्केट के प्रधान समाजसेवी लक्की वर्मा, उपाध्यक्ष मुकुंद कौशिक, महासचिव लक्की राजपूत, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर प्रवेश लांबा, उपाध्यक्ष पंडित ओमदत्त शास्त्री, मुख्य सचिव देवी चरण वैष्णव, सचिव सुनील शास्त्री, डाक्टर नरेश पोसवाल,सुरेन्द्र बांकुरा, सुन्दर तेवतिया,दीपक गोयल,बबलू छाबड़ा,,सुनील चौधरी,महाराजा अग्रसेन मार्केट की पूरी टीम व संस्था की पूरी टीम विशेष रूप से मौजूद थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • समाधान शिविर और पोर्टलों पर मिली शिकायतों का हो त्वरित निपटान : डीसी
  • पलवल-मुख्यमंत्री ने शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों का बंधाया ढांढस
  • गैरकानूनी गर्भपात के खिलाफ हरियाणा की सख्ती, जिला स्तरीय स्थायी समितियों का गठन
  • हाउसिंग फॉर ऑल” योजना में लापरवाही बरतने पर सीपीएलओ की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त- जनहित योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीसी
  • रामगंगा अध्ययन यात्रा तीसरे दिन पहुंची तैतुरा गांव,नदी संरक्षण को लेकर स्थानीयों से संवाद

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme