Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

फ़रीदाबाद: 29 जनवरी हरियाणा उदय (विजेंद्र फौजदार)

डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम जीतू है जो कोसी का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद गांधी नगर में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित बैरागी चौक से काबू कर लिया। आरोपी से जब मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका इसके पश्चात आरोपी के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में चोरी का सामान खरीदने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। करीब 2 महीने पहले वह कोसी गया था और जब वह वापस आ रहा था तो रास्ते में पलवल में एक व्यक्ति ने उसे ₹5000 में टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल खरीदने का ऑफर दिया और आरोपी ने यह मोटरसाइकिल उस व्यक्ति से खरीद ली जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी हुई थी जिस संबंध में दिल्ली के एनटीपीसी थाने में अक्टूबर 2023 में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/522/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *