Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

आरोपी अभी तिहाड़ जेल से छुटकर आया था कि फिर से दे दिया चोरी की वारदात को अंजाम

फ़रीदाबाद: 28 जनवरी।

हरियाणा उदय (विजेंद्र फौजदार)

डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम शाइन है जो फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी का रहने वाला है और नशा करने का आदी है। आरोपी ने मुजेसर एरिया में स्थित एक वर्कशॉप से रेडमी का मोबाइल फोन चोरी किया था जिस संबंध में मुजेसर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए तकनीकी और गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद करके मामले में पूछताछ की गई तो सामने आया कि आप दिल्ली में चोरी के दो मामलों में तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है और अभी जेल से बाहर आया ही था कि उसने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता।

https://haryanaudaynews.com/crime/519/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *