Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और भगवान श्रीराम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी हरियाणावासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार-मुख्यमंत्री

Posted on February 23, 2024

राम राज्य की भावना के प्रसार से सुशासन के एक नए युग का सूत्रपात होगा और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में मदद मिलेगी- मनोहर लाल

6.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ भारत दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था

हरियाणा सरकार ने सामाजिक और भौगोलिक समावेशिता के लिए किया काम

वर्ष 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में विकसित हरियाणा निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

चंडीगढ़, 23 फरवरी।

बिजेंद्र फौजदार.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में वर्ष 2024-25 के लिए बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि लगभग पांच सौ वर्षों के इंतजार और संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और भगवान श्रीराम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सभी हरियाणावासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मुझे विश्वास है कि राम राज्य की भावना के प्रसार से सुशासन के एक नए युग का सूत्रपात होगा और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’के निर्माण में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय फलक पर एक अटल नक्षत्र की तरह चमक रहा है। भारत वर्ष 2023 में 6.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र से राष्ट्र ने कोरोना वायरस महामारी की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और हाल ही में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया।
हरियाणा सरकार ने सामाजिक और भौगोलिक समावेशिता के लिए किया काम
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में हरियाणा ने अतुलनीय प्रगति की है, जो कि नए और जीवंत राज्य के उदय तथा एक पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-आधारित शासन प्रणाली के साक्षी हैं। सरकार ने सामाजिक और भौगोलिक समावेशिता के लिए काम किया है, जिसमें समाज के सभी वर्गों और राज्य के सभी क्षेत्रों का बिना किसी पूर्वाग्रह या भेदभाव के विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक के अगले दो दशक अमृत काल के हैं। इस काल में भारत दुनिया के अग्रणी विकसित देशों में से एक होगा और पुनः विश्व गुरु बनेगा। विकसित भारत की इस यात्रा में विकसित हरियाणा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विकसित भारत और विकसित हरियाणा की नींव हमें सामूहिक प्रयासों और ठोस कार्य-योजनाओं से रखनी होगी।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1081/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विकास कार्यो को त्वरित पूर्ण करने के आदेश: एडीसी सतबीर सिंह
  • नशा,नास की जड़ है-डॉ एमपी सिंह
  • (no title)
  • मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश, खनन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगा कर की जाए मॉनिटरिंग
  • (no title)

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme