नूंह/तावडू.01 जुलाई।
सुनील कुमार जांगड़ा
कामधेनु संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कामधेनु संस्थान प्रबन्धन समिति द्वारा तावडू उप मंडल के गांव बिस्सर अकबरपुर तहसील जिला नूंह स्थित कामधेनु संस्था में आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी सम्वत् 2080 तदनुसार कल 2 जुलाई 2023 रविवार को प्रातः 10:30 बजे मासिक हवन के सुअवसर पर कामधेनु संस्थान के श्रद्धालुगण के अलावा गणमान्य अतिथि गण तथा क्षेत्रीय नागरिक सादर आमंत्रित हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद,प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं पञ्चगव्य का स्वस्थ भारत में योगदान पर आधारित कार्यक्रम संस्थान के संस्थापक डॉ एस पी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में आशीर्वचन
श्री श्री 1008 बाबा कालिदास कृष्णानन्द परमहंस जी महाराज.महेश गोयल विधायक.विशिष्ट अतिथि आर्य रविदेव गुप्त. राजकुमार गुप्ता कठानिया,पवन कुमार गुप्ता.सुभाष मित्तल किठानिया.विजय कुमार नंबरदार के अलावा कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि एवं हरियाणा राज्य और देश के अनेक महानुभाव शामिल रहेंगे।