Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंदु बाला व दुर्गा शक्ति ने छात्रों को विभिन्न स्तर पर किया जागरूक

Posted on February 5, 2024

फरीदाबाद-5 फरवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा.

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंदु बाला ने दुर्गा शक्ति की टीम के साथ मिलकर के के विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल ग्रेटर फरीदाबाद में छात्रों को महिला विरुद्ध अपराध, पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, साइबर अपराध तथा नशा तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिला थाना की टीम छात्रों को जागरूक करने के लिए स्कूल में पहुंचे जहां पर स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस टीम का स्वागत करते हुए उन्हें मंच पर आमंत्रित किया। पुलिस टीम ने छात्रों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करते हुए जानकारी दी।
महिला विरुद्ध अपराध, पोक्सो एक्ट व दहेज प्रथा-चौकी प्रभारी ने महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में जागरुक करते हुए बताया कि अगर कोई महिला घर या ऑफिस से निकलती है और कोई व्यक्ति उसका पीछा करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। इसके साथ ही छात्रों को पोक्सो एक्ट दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए छात्रों को इसके विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करने के तरीके बताए गए। महिला अपनी सुरक्षा के लिए डायल 112 एप डाउनलोड करें। अगर कोई व्यक्ति महिला का आई-जाते समय पीछा करता है तो तुरंत पुलिस को डायल 112 पर सूचना दें सूचना के 5-10 मिनट के अंदर पुलिस टीम आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी।
साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता-पुलिस टीम के द्वारा बताया कि आरोपी पीडितो को लैप्स बीमा पॉलिसि का फुल रिटर्न दिलाने के नाम पर,कुछ मिनट में ही लोन देने के लिए, घर बैठे लोन उपलब्ध करवाने का लालच देती हैं और फर्जी ऐप डाउनलोड करता दे, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाने के नाम पर, घर बैठे कमाने का लालच, फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना के नाम पर,वाउचर जीतने के नाम पर, केवाईसी के नाम पर, बैंक कर्मी बनकर, विदेश भेजने के नाम पर,जाब दिलाने के नाम पर,अश्र्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल कर इत्यादी के नाम पर फ्रॉड करते हैं। बचाव में अगर किसी के पास कोई अज्ञात नम्बर से कॉल आती है तो उसको अपनी जैसे बैंक खाते,पैन, आधारकार्ड, की गोपनीय जानकारी ना दे। अगर किसी भी विभाग से कॉल आए तो पीडित को तुरंत सरकारी नम्बर से सम्पर्क कर जानकारी लेनी चाहिए। किसी भी विदेशी नम्बर से कॉल आए तो नजरअंदाज करे। व्हाट्सएप पर अनजान नम्बर से विडियो कॉल/कॉल आने पर नजरअंदाज करें। किसी की बहकावे में ना आए क्योकि यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने पर पैसे नही मिलते।इस तरह के मेसेज भेजने वालो के नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाले और 1930 पर उनकी रिपोर्टिंग करें।
नशे के दुष्परिणाम-थाना प्रभारी ने बताया कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर किस प्रकार अपने भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है जिसके पश्चात इसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है। नशा इंसान के स्वास्थ्य के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डालता है जिसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जकड़ लेती हैं और इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं। अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बिकता है तो तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर 9050891508 पर देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/705/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडीए नीलम राय के तबादले पर बार एसोसिएशन हांसी ने दी विदाई
  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार
  • महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme