Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

सूरजकुंड की वादियों में 18 फरवरी तक चलेगा हस्तशिल्प मेला

Posted on February 4, 2024

-देश व विदेश के प्रख्यात कलाकार हर दिन कर रहे हैं पर्यटकों का मनोरंजन
-छोटी चौपाल पर भी कलाकारों ने अपनी कला की विभिन्न शैलियों से जमाया रंग

-कलाकारों की मनहार प्रस्तुतियों को बेसुध होकर एकटक देखते नजर आए पर्यटक

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 04 फरवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा.

सूरजकुंड की वादियों में 2 फरवरी से आगामी 18 फरवरी तक हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से लगाए गए 37वें अंतरराष्टï्रीय सूरजकुंड हस्त शिल्प मेला में हर दिन प्रख्यात कलाकारों द्वारा नई-नई प्रस्तुतियां देकर पर्यटको का मनोरंजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की कला अधिकारी थिएटर तानिया जी.एस. चौहान एवं कला अधिकारी नृत्य सुमन डांगी की देखरेख में देश-विदेश के विभिन्न कलाकार अपनी गायन, नृत्य व हास्य कला शैली के माध्यम से छोटी चौपाल पर बैठे पर्यटकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। छोटी चौपाल के करीब से गुजरने वाले पर्यटक लोक कलाकारों की मनहार प्रस्तुतियों को बेसुध होकर एकटक देखते हुए नजर आ रहे हैं।
छोटी चौपाल पर एक ओर जहां मालावी देश से आए कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से दर्शाया। वहीं दूसरी ओर गुजरात प्रांत से आए कलाकारों ने डांडिया व मनिहारो रास के साथ-साथ टिपनी नृत्य की शानदान पेशकश से पर्यटकों का मन मोहा। हास्य कलाकार डा. राजीव ने अपनी हास्य कला से पर्यटकों को हसांकर लोटपोट कर दिया। हरियाणा की भगवती गु्रप महिला लोकगीत मंडली ने सुंदर नृत्य कला का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त सिंगर सुखदास व हरेंद्र सिंह की अगुवाई में पंजाब पुलिस बैंड ने पंजाबी फोक बैंड की भव्य प्रस्तुति दी। सुखदास ने पंजीबी गीत, शालू श्रीवास्तव ने कत्थक नृत्य और आंध्रप्रदेश के कलाकारों ने गोलगू नृत्य की आउटस्टेंडिंग प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों को थिरकने पर विवश कर दिया। छोटी चौपाल पर हो रही मनमोहक प्रस्तुतियों के दौरान इंदू कपूर व राज आर्य ने कौशलपूर्वक मंच संचालन किया।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/690/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडीए नीलम राय के तबादले पर बार एसोसिएशन हांसी ने दी विदाई
  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार
  • महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme