Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

मेले में तैनात 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी, 550 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरों से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर रखी जाएगी पैनी नज़र

साथ ही 5 ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला स्थल की ड्रोन मैपिंग की जाएगी

फरीदाबाद: 01 फरवरी।

हरियाणा उदय (विजेंद्र फौजदार)

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश के तहत दिनांक 02 फरवरी को सूरजकुंड (फरीदाबाद) में शुरू होने वाले 37वे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन को बतौर मेला ऑफिसर और एसीपी एनआईटी विष्णु प्रसाद को बतौर सहायक मेला ऑफिसर नियुक्त किया गया है। मेले की सुरक्षा के मद्देनजर करीब 2000 से अधिक पुलिसकर्मी की डयूटी लगाई गई है, जिसमें फरीदाबाद पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा अन्य जिलों से भी पुलिस बल तैनात किया गया है जिन्हें कलर वाइज ड्यूटी पास जारी किए गए हैं। क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद रहेंगे तथा साथ ही महिला पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों और मनचलों से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी।

मेले की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों की शिफ्टवाईज डयूटी लगाई गई है ताकि डयूटी दुरस्त तरीके से की जा सके। सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर व डीएफएमडी होंगे, मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने व अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 5 ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और मेला स्थल की मैपिंग की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर अपराधिक तत्वों व मंचलो पर नजर रखने के लिए महिला रेपीडेक्स पुलिस, स्वेट कमांडो/क्यूआरटी (क्विक रेस्पोंसे टीम) व सिविल कपडो में महिला व पुरुष पुलिसकर्मचारी तैनात किए गए है। इसके अलावा दूरबीन से भी मंचलो पर नजर रखी जाएगी। पुलिस कर्मी मेले के चारो तरफ उंची-उंची पहाडियों पर भी असले के साथ तैनात होंगें। मेला परिसर के सभी गेट, सभी जोन, फूड कोर्ट, वीआईपी पंडाल और सभी पार्किग स्थल एवं अन्य जगह पर कैमरे लगए गए है जिनको सूरजकुंड स्थित कंट्रोल रूम से जोडा गया है। सीसीटीवी निगरानी के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मेले में परिजनों के साथ आए बच्चों के खो जाने पर उनकी सहायता के लिए खोया पाया काउंटर बनाया गया है जिसपर मेले में गुम हुए बच्चों या किसी वस्तु के बारे में सूचना दी जा सकेगी और साथ में जेबकतरों पर निगरानी या किसी भी परिस्थिति में पुलिस सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। कण्ट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129-2988976 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति के साथ कोई घटना होने पर पुलिस कण्ट्रोल रूम में शिकायत की जा सकती है।

    फरीदाबाद के तीनों जॉन के डीसीपी ने कल सुरक्षा के मद्देनजर मेले का दौरा किया था जिसमें उन्होंने हेलीपैड के आसपास के एरिया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें हेलीपैड के आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या रास्तों की अच्छी तरह से जांच की गई। सूरजकुंड मेले की बाउंड्री, वीआईपी पंडाल, वीआईपी गेट के अलावा अन्य सभी गेट व सभी जोन व पार्किग स्थल को चैक किया गया। उन्होंने मेले में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

सुरक्षा की दुष्टि से सभी मेला दर्शियों से अनुरोध है कि अपने साथ माचिस, बीडी, सिगरेट व अन्य जवलनशील पदार्थ को साथ ना लाए अन्यथा उनको एंट्री नही दी जाएगी। मेले के दौरान आमजन को पार्किंग सम्बंधित समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रयाप्त संख्या में पार्किंग स्थान निर्धारित किए गए हैं। वाहन चालक अपनी गाडियों को निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही खडी करें, गाड़ियों को सड़क पर पार्क ना करें। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करें।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/656/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *