Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu
Posted on January 25, 2024

टीआई ग्रेटर फरीदाबाद ने करीब 500 छात्रों को साइबर क्राइम,महिला सुरक्षा और डायल 112 ऐप के संबंध में किया जागरूक:डीसीपी राजेश दुग्गल

बल्लबगढ़-25 जनवरी।

हरियाणा उदय (विजेंद्र फौजदार)

डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत ग्रेटर फरीदाबाद टीआई सतीश कुमार व टीआई बल्लबगढ महावीर ने अपनी टीम के साथ गर्ल्स गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्लबगढ़ में अध्यापक गण और छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे से बचने और डायल 112 ऐप के संबंध में जागरूक किया है।

साइबर क्राइम–

पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड की जानकारी दी कि पीडितो को कुछ मिनट में ही लोन देने के लिए, घर बैठे लोन उपलब्ध करवाने का लालच देती हैं और फर्जी ऐप डाउनलोड करता दे, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाने के नाम पर, घर बैठे कमाने का लालच, फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना के नाम पर, वाउचर जीतने के नाम पर, KYC के नाम पर, बैं क कर्मी बनकर, विदेश भेजने के नाम पर, जाब दिलाने के नाम पर, अश्र्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल कर और बचाव के संबंध में किसी को भी अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी शेयर न करने, अज्ञात फर्जी नंबरों से आने वाले फोन कॉल से सावधान रहे। फोन पर आने वाली कॉल्स और मैसेज के झांसे में आने से बचें। जागरूकता ही बचाव है।

महिला सुरक्षा–

निरीक्षक सतीश कुमार ने महिला विरुद्ध अपराध एक्ट व डायल 112 ऐप के बारे में जागरूक करते हुए स्कूल में पढ़ रहे छात्रओं को विद्यार्थियों को बैड टच के बारे बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति ने गलत तरीके से स्पर्श करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में अपने परिजनों को बताएं क्योंकि यदि वह इसका विरोध नहीं करेंगे वह फिर से उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करेगा। चुप रहकर इसे सहन करने की कोशिश ना करें क्योंकि यह आगे चलकर उनके शोषण का कारण बन सकता है।

डायल 112 ऐप–

टीआई बल्लबगढ़ महावीर ने बताया कि डायल 112 की गाड़ियों पर किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम गाड़ी 05 से 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी और समस्या का समाधान करेगी साथ ही जैसे किसी एक्सीडेंट की सूचना मिलती है तो डायल 112 की गाड़ी में फर्स्ट एड किट भी मौजूद रहती है जिससे कि घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया जा सके। इसके साथ ही निरीक्षक ने मौजूद छात्राओं को डायल 112 इंडिया डाउनलोड और संचालन करना सिखाया।

नशा के दुष्परिणाम–

इसके साथ ही पुलिस टीम ने नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया। नशा एक खरतनाक बीमारी है। जिससे युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। और वह क्राइम के रास्ते पर चल पड़ते हैं। जिसकी वजह से ही परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर कोई नशा करता है तो उसकी सूचना तुरतं पुलिस को दे। दोषी पर कार्यवाही की जाएगी व नाम गुप्त रखा जाएगा।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/328/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बल्लबगढ़ पत्रकार एसोसिएशन के साथ सेक्टर 88 स्थित यथार्थ अस्पताल ने मनाई प्रथम वर्षगांठ
  • ऑल इंडिया रोड सेफ्टी अवेयरनेस राइड को एसीपी ट्रैफिक विकास कुमार ने ट्रैफिक थाना से हरि झंडी दिखाकर किया रवाना
  • आत्मबल का स्तर जितना उच्च होगा,पीठ उतनी ही मजबूत बनी रहेगी:गौभक्त श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी
  • लाखों रुपए के नशीले पदार्थ किये गए नष्ट,ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने किया आग के हवाले:एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता
  •                                         अगर एक पौधा लगाता है तो सीधे 30 लाख पेड़ उगेंगे:देओल                           फरीदाबाद.29 मई।               सुनील कुमार जांगड़ा.           स० गुरमीत सिंह देओल महासचिव फीवा ने कहा कि फरीदाबाद की आबादी लगभग 30 लाख से ज्यादा है और एक व्यक्ति जिसके पास थोड़ी सी अपनी जगह या कही उसके घर के आसपास जगह है, अगर वह सिर्फ एक पौधा लगाता है, तो सीधे 30 लाख पेड़ उगेंगे 3 या 4 साल बाद गर्मियों में तापमान 35 से 40 डिग्री होगा और बारिश अधिक होगी अधिक छाया रहेगी जितना हम अपनी धरती को ठंडा कर पाए वह अच्छा है और वो पेड़ की छाया ही कर सकती है जो के पेड़ों से मिलती है।। हम अपने निजी कार्यों के लिए पार्टी/कपड़े/बाइक/कारों पर हजारों खर्च करते हैं। ₹200 या ₹400 का खर्चा एक बार के लिए अपने पर्यावरण के लिए भी करें अब थोड़ा सोचो और अपने आसपास की नर्सरी में जाओ और 20 से 30 रुपये का पौधा ले आओ और उसे लगाओ, अगली पीढ़ी के बारे में सोचो। इसे मिशन ग्रीन फरीदाबाद बनाकर देखें बहुत अच्छे परिणाम आएंगे।। अगर आपका विवेक कहे तो कम से कम इस मानसून के मौसम में पौधारोपण कर ही दो। अगर हमारा सुझाव अच्छा है एक पौधा लगाओ उसकी फोटो भेजो उसे हम उसे अपने सोशल मीडिया में डालेंगे और आप भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जरूर डालें व अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। यह हमारा सुझाव है।

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme