Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

 

पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया रावण दहन

 

सभ्य, सुसंस्कृत समाज का निर्माण करने के लिए अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करने का लें संकल्प – नायब सिंह सैनी

 

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर।

सुनील कुमार जांगड़ा.

समस्त प्रदेशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का पर्व है, जो सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम अपने अन्दर की बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लें जिससे सभ्य और सुसंस्कृत  समाज का निर्माण हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन बड़ा ही गर्व और गौरव का दिन है। इस महापर्व को सभी मिलजुल कर संस्कृति और  संस्कारों के साथ मनाते हैं। इस दिन श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी। भगवान श्री राम का आशीर्वाद सब पर बना रहे और प्रदेश में आर्थिक खुशहाली तथा समृद्धि आए।

 

मुख्यमंत्री ने आज जिला पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन प्रक्रिया पूरी की। इससे पहले श्री राम और रावण संवाद का बेहतरीन मंचन किया गया, जिसमें रावण और श्री राम की सेनाएं युद्ध के मैदान में आमने सामने खड़ी थी और बहुत शानदार चौपाइयों से लोगों का ज्ञानवर्धक कर रही थी। बड़ा ही मनोरम दृश्य देखकर सभी दर्शक भावविभोर हो गए। माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का कई दिनों तक सुंदर प्रदर्शन किया गया और आज ट्राइसिटी के सबसे बड़े 151 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को 5 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

 

मंच पर शानदार भजन और गीतों का भी आयोजन लगातार चलता रहा। भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को धधक कर जलता हुआ देखा। पूरा पंडाल चारों ओर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो रहा था।

 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

 

 क्रमांक -2024

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *