
फरीदाबाद.12 अक्टूबर।
महेंद्र राणा.
विश्व जागृति मिशन फरीदाबाद मंडल नंबर 3 हनुमान मंदिर में पिछले नौ दिवस से शारदीय नवरात्रि पूजन चल रही है आज पं राजेंद्र मिश्र जी के पांडित्य में पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन मंडल प्रधान राजकुमार अरोरा जी द्वारा सम्पन्न हुई।। इस शुभ अवसर पर दशहरा ग्राउंड में जल सेवा प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चली।। सदगुरुदेव सुधांशु जी महाराज एवं डॉ अर्चिका दीदी जी का आगमन 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच फरीदाबाद में हो रहा है। धर्माचार्य सुनील ढौंडियाल, महामंत्री प्रीतम नागपाल, उपप्रधान श्री वी. के. सिंह का कहना है सभी साधक/ सत्संग प्रेमियों को “वरदान सिद्धि साधना” करने का अवसर प्राप्त होगा एवं धर्म कर्म अध्यात्म रूपी त्रिवेणी का अद्भुत संगम होगा, आप सभी सादर आमंत्रित हैं। प्रेस सचिव डॉआर. बी. बारी