Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व:आईपीएस चंद्र मोहन ने जिलावासियों को दी शुभकामनाएं

Posted on October 10, 2024

जिला पुलिस ने दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस कप्तान द्वारा दिशा निर्देश पर किए व्यापक प्रबंध

पलवल.10 अक्टूबर।

सुनील कुमार जांगड़ा.

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक पलवल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11 अक्टूबर को दुर्गा नवमी त्यौहार एवं 12 अक्टूबर 2024 के दशहरा पर्व के मध्यनजर जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, आईपीएस के आदेशानुसार जिले में मुस्तैदी बरती जा रही है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के आदेश जारी किए गए हैं, साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।  लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिलें भर में प्रत्येक थाना व चौकियों के अंतर्गत चिन्हित जगहों पर नाके लगाए गए हैं। क्षेत्र में गश्त करने हेतू पीसीआर व राईडऱों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला उपायुक्त के आदेशानुसार जिलें भर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। जिनसे हर संभंवत संपर्क साधकर स्थिति पर नियत्रण रखा जाएगा । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज को आदेश जारी किए हैं कि दशहरा के इस पावन अवसर पर शरारती तत्व व अफवाहों की गति विधियों पर कड़ी नजर रखें तथा स्वंय अपने-अपने इलाके में पडऩे वाले मुख्य बाजार, चौक-चौराहे, होटल-ढाबे, धर्मशाला-मस्जिदों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर बनाए रखें तथा सुनिश्चित करें कि इन जगहों पर कोई संदिगध व्यक्ति न ठहरे।

पुलिस अधीक्षक पलवल चंद्र मोहन आईपीएस  ने जिला वासियों को दुर्गा नवमी त्यौहार एवं बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पावन दशहरा पर्व की हार्दिक शुभ कामनाएं देते हुए अपील की है कि सदभाव से त्यौहार मनाएं। कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नजर आए तो उस स्थान को खाली कर भीड एकत्रित न होने दें और इसकी सूचना तुरंत 112 एवं पुलिस को दें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विकास कार्यो को त्वरित पूर्ण करने के आदेश: एडीसी सतबीर सिंह
  • नशा,नास की जड़ है-डॉ एमपी सिंह
  • (no title)
  • मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश, खनन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगा कर की जाए मॉनिटरिंग
  • (no title)

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme