Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें दिन भर जलती रहती हैं :देओल

Posted on January 28, 2023
  • सूचना बोर्ड पर विवरण लिखवाए जिसका खर्च हमारी संस्था फीवा उठाने को तैयार :देओल
  • लाइन में फाल्ट या कमी को दुरुस्त करने का कार्य जारी है:कार्यकारी अभियंता

हरियाणा उदय (विजेंद्र फौजदार)

फरीदाबाद, 27 जनवरी। वरिष्ठ समाजसेवी एवं फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने बताया कि सेक्टर. 12 व 13 की डिवाइडिंग रोड और सेक्टर 14 बीपीटीपी गुड़गांव कैनाल पुल से लेकर वर्ल्ड स्ट्रीट तक बल्कि डीपीएस चौक से अमोलिक चौक तक स्ट्रीट लाइटें दिन भर जलती रहती हैं।

जहां सरकार बड़े-बड़े ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है के बैनर और स्लोगन लगवा कर लोगों को जागरूक करने पर लाखों करोड़ों रुपए विज्ञापन पर खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर स्वयं एचएसवीपी इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों की अनदेखी और कर्मचारियों की घोर लापरवाही एवं ठेकेदार ऊर्जा का दुरुपयोग कर रहे हैं। इनसे कई बार इस विषय में अनुरोध किया जा चुका है। लेकिन कहीं भी किसी प्रकार का सुधार अब तक नहीं हुआ। यदि विभाग ऑन ऑफ स्विच की लोकेशन व संख्या बताएं तो वहां पर डेड बाई 2 फुट का एक-एक सूचना बोर्ड लगवा कर संबंधित अधिकारी, ठेकेदार, एसडीओ, जेई इलेक्ट्रिशियन, लाइनमैन इत्यादि के मोबाइल नंबर उस सूचना बोर्ड पर लिखवाए जाएं। इस पर आने वाला खर्च भी हमारी संस्था फीवा उठाने के लिए तैयार है।

अगली कड़ी में समाजसेवी देओल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपील करते हुए संदेश में कहा कि कृपया करके संबंधित अधिकारी अपने प्रभाव का सदुपयोग कर इस प्रकार की स्ट्रीट लाइटों को दिनभर जलता छोड़कर ऊर्जा के दुरुपयोग होने से रोकने के दिशा निर्देश जारी करें अन्यथा ऐसी परिस्थिति में सरकार और संबंधित विभाग द्वारा बिजली बचाओ अर्थात ऊर्जा जागरूकता संदेश का कोई औचित्य नहीं रह जाता। इसलिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को कड़े आवश्यक निर्देश जारी करने की आवश्यकता है।

हालांकि संबंध में कार्यकारी अभियंता ने संवाददाता को वार्तालाप के दौरान बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारी कार्य कर रहे हैं जहां जिस लाइन में कोई फाल्ट या कमी है उसको दुरुस्त करने का कार्य जारी है इसलिए लाइन को चेक करने के दौरान लाइन चालू करनी आवश्यक है यह प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह तक जारी रहेगा हालांकि इस संबंध में संबंधित एसडीओ ने सूचना बोर्ड पर विवरण लिखवाए खर्च भी हमारी संस्था फीवा उठाने के लिए तैयार है हालांकि संबंधित विभाग के एसडीओ ने कर्मचारियों और ठेकेदार की लापरवाही भी स्वीकार की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • समाधान शिविर और पोर्टलों पर मिली शिकायतों का हो त्वरित निपटान : डीसी
  • पलवल-मुख्यमंत्री ने शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों का बंधाया ढांढस
  • गैरकानूनी गर्भपात के खिलाफ हरियाणा की सख्ती, जिला स्तरीय स्थायी समितियों का गठन
  • हाउसिंग फॉर ऑल” योजना में लापरवाही बरतने पर सीपीएलओ की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त- जनहित योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीसी
  • रामगंगा अध्ययन यात्रा तीसरे दिन पहुंची तैतुरा गांव,नदी संरक्षण को लेकर स्थानीयों से संवाद

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme