Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

फरीदाबाद.5 सितंबर।
सुनील कुमार जांगड़ा.

माँ समान संगठन ने मुझे जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसके प्रति मैं नतमस्तक हूं और इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा और अथक परिश्रम से निभाने के लिए संकल्पित हूं। आज अपने कार्यालय से विजय अभियान की शुरुआत करते हुए विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ये शब्द अपने उद्बोधन में कहे। इस मौके पर विपुल गोयल ने अपने कार्यालय से फरीदाबाद के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश देखने लायक था।

इस मौके पर विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश नेतृत्व का फरीदाबाद विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर विपुल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जुटने का आह्वान किया। विपुल गोयल ने तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस बार हर सीट पर कमल खिलेगा और भाजपा की प्रचंड विजय होगी।
आज सुबह से ही विपुल गोयल के अपने कार्यालय सेक्टर 16 पर बधाई देने वालो का ताँता लगा रहा और लोग सुबह से ही कार्यालय पर जुटने शुरू हों गए। इस दौरान विपुल गोयल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं, बुक्के और पगड़ी बांधकर मान-सम्मान किया। जिस पर विपुल गोयल ने सभी का आभार जताते हुए कहा की इस पगड़ी का मान सम्मान वो हमेशा रखेगे। विपुल गोयल ने फरीदाबाद की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा दी गयी बधाईयों के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर उद्योगपतियों के अलावा सामाजिक संस्थाएं भी शामिल रही।

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *