Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

पलवल के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन,आईपीएस ने संभाला कार्यभार

Posted on July 1, 2024

कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना तथा अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन को न्याय दिलाना रहेगी प्राथमिकता: एसपी चंद्र मोहन।*

पलवल.01 जुलाई।
सुनील कुमार जांगड़ा.

एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो,हरियाणा से स्थानांतरित होकर आए नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, आईपीएस ने आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक, पलवल का कार्यभार संभाल लिया। जिला पुलिस कार्यालय पलवल पहुचने पर डीएसपी मुख्यालय पलवल नरेश कुमार, डीएसपी हथीन सुरेश भड़ाना, डीएसपी पलवल दिनेश यादव, डीएसपी होडल कुलदीप सिंह, डीएसपी पलवल विशाल कुमार एवं डीएसपी पलवल नरेंद्र खटाना ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया तथा सलामी गार्द द्वारा एसपी महोदय को राष्ट्रीय सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक पलवल चंद्र मोहन भारतीय पुलिस सेवा, हरियाणा कैडर के 2015 बैच के अधिकारी है। वे स्वच्छ छवि के जनप्रिय तथा आमजन के कार्यों के लिये समर्पित पुलिस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। एसपी महोदय स्वभाव से काफी मिलनसार है, लेकिन मोस्ट वांटेड अपराधियों के लिए सिरदर्द बने रहते हैं। वहीं वे साइबर मामलों को सुलझाने के एक्‍सपर्ट हैं। एसपी चंद्र मोहन ने बी.ई, बी.टेक.किया है तथा दिल्ली आईआईटी से पासआउट है। इनकी प्राथमिकता हमेशा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना, क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ क्रिमिनलस के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करना तथा आमजन की पुलिस से सम्बंधित समस्यों का अविलम्ब निपटारा व समाधान करने की रही है। जोखिम व चुनोतिपूर्ण कार्यों में उन्होंने हमेशा सफलता पाई है। वे हरियाणा के अनेक जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत रह चुके हैं। अपनी नियुक्ति के दौरान संबंधित क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुचारू एवं शांति पूर्वक बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो में तैनाती के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार एवं भ्रष्ट कर्मियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यभार ग्रहण करने उपरांत नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि संगठित अपराध के साथ जिले में नशा उन्मूलन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सहित साइबर अपराध नियंत्रण करने तथा महिला विरुद्ध अपराध सहित सभी तरह के अपराधों पर रोक लगाने पर उनकी प्राथमिकता रहेगी। नशीले पदार्थों व साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे और पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही अपराधियों को सूचना और पनाह देने वालों के खिलाफ भी उदाहरणात्मतक कार्रवाई की जायेगी।सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण तथा पलवल में सुगम यातायात बनाने के लिये भरसक प्रयास किये जायेंगे। जिला में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में आमजन के सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
जिला पुलिस मुख्यालय की ब्रांच प्रभारी के साथ की मीटिंग, कहा भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिला पुलिस मुख्यालय के सभी ब्रांच प्रभारियों को मेहनत व ईमानदारी से कार्य समय अवधि पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले किसी भी आगंतुक से सभ्य तरीके से पेश आए। भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1664/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नए आइडियाज़ से मुद्रण को दें नया रंग रूप: राजेश नागर
  • निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सुनी हरियाणा व्यापार मंडल की समस्याएं
  • फरीदाबाद-आगामी 12 जुलाई को दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए जाएंगे मामले:सीजेएम रितु यादव
  • फरीदाबाद-आईएमए आयुष द्वारा एसएसबी अस्पताल में कार्यशाला आयोजित
  • विमान दुर्घटना अत्यंत दु:खद, षडदर्शन साधुसमाज ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि:महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme