फरीदाबाद.27 मई।
बिजेंद्र फौजदार.
हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स फेडरेशन के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि, कल सोमवार सुबह से बड़खल तहसील में कोई काम नहीं हो पाया है। नायब तहसीलदार. तहसीलदार और एसडीएम अमित मान. एनआईसी के निदेशक लक्ष्मी नारायण मित्तल सहित इन सभी अधिकारियों से संपर्क करने के प्रयास असफल रहे। कारण जो भी रहा लेकिन संबंधित अधिकारियों ने फोन ही अटेंड नहीं किया। दूसरी तरफ लोग परेशान रहे। अधिकारी और कर्मचारियों मस्त रहें। ऐसी ही एक प्रॉब्लम कुछ दिन पहले बड़खल तहसील में जब किसी वीवीआईपी अर्थात हरियाणा की शिक्षा मंत्री के समक्ष आई तो, तहसीलदार उनके साथ सेक्टर-55 उप तहसील गोच्छी में जाकर उनके दस्तावेज पंजीकरण करवाए। आज जब आम लोगों को परेशानी हो रही है तो, उन्हें भी किसी दूसरी तहसील में जाकर पंजीकरण करवाने की सुविधा क्यों नहीं दी जा रही।
बड़खल तहसील में टोकन काटने के बाद भी हमारी संस्था के सदस्य हमारे प्रॉपर्टी डीलर/रियल एस्टेट कारोबारी दूर दराज से आई हुई अपनी पार्टियों सेलर और परचेज़र के साथ पहुंचे हुए थे। जिनके काम नहीं हो पाए।
समाजसेवी गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि, जिला उपायुक्त महोदय के संज्ञान में भी जरूर देंगे। यहां अधिकतर सरवर की ही क्यों दिक्कत बताई जाती है। संबंधित विभाग को आम जान की सुविधा के लिए सरवर की समस्या का निराकरण करना चाहिए। सर्वर डॉउन की समस्या की आड़ में जानबूझकर अपनी कमियों को छुपा कर आए हुए लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। तहसील कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण आमजन आज भी बेवजह परेशान रहा।
https://haryanaudaynews.com/faridabad/1415/
