Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

जेजेपी ने दादरी में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का किया श्रीगणेश 

Posted on March 28, 2024

… डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने जेजेपी प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में आधा दर्जन ग्रामीण जनसभाओं को किया संबोधित

बाढड़ा:28 मार्च।

सुनील कुमार जांगड़ा.

जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दादरी जिले में प्रचार अभियान का श्री गणेश किया। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वीरवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में गांव काकड़ौली हुक्मी, किष्कंधा, धनासरी, माई कलां, रामबास और कलियाणा गाँव में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित किया। ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दादरी जिला उनकी कर्मभूमि है। इस क्षेत्र के लोगों ने हर परिस्थिति में हमारा साथ दिया है। इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास हैं कि आने वाली 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में भी निश्चित तौर पर जननायक जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से विजय होगा।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने कहा की जेजेपी ने प्रदेश सरकार में सहयोगी बनकर जनकल्याण के कार्य किया। जेजेपी ने अकेले बाढड़ा हल्के में सैकड़ों करोड़ो रुपए के विकास कार्य करवाएं। गत साढ़े चार के अंतराल में बाढड़ा हल्का विकास के दृष्टिकोण से प्रदेशभर में अव्वल स्थान पर स्थापित हुआ हैं। डाॅ. अजय चौटाला ने कहा आने वाले समय में जिले के विकास को ओर अधिक गति दी जाएगी। गांव वासियों से मत की अपील करते हुए जेजेपी प्रत्याशी राव बहादुर सिंह ने कहा कि आपके सहयोग से सांसद बनकर डाॅ. अजय सिंह चौटाला की सोच स्वरूप जनमानस की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, सज्जन बलाली, विजय गोठड़ा, रामफल कादमा, भूप मांढी, धर्मराज फौगाट, राजबीर दगडौली, बच्चन रुदडौल, धूप सिंह नौरंगाबास, रामकुमार कादमा, लीलाराम आदमपुर, रमन दूधवा, हरपाल हंसावास, कृष्ण काकड़ौली, धनसिंह कारी, धर्मबीर फौगाट, जयवीर साहब, ओमधारा श्योराण, शकुंतला सांगवान, प्रेम मंदौला, संजय जगरामबास, राजेंद्र हुई, हरस्वरुप धनासरी, मा. ईश्वर धनासरी, रविंद्र सहरावत इत्यादी उपस्थित थें।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1250/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडीए नीलम राय के तबादले पर बार एसोसिएशन हांसी ने दी विदाई
  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार
  • महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme