Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

सीएम ने मंजूर की विधायक राजेश नागर की ग्रेटर फरीदाबाद के लिए अलग एसडीएम की मांग:चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में क्षेत्र की मांगों को रखा और मुख्यमंत्री द्वारा अनेक कॉलोनियों को पास करने पर धन्यवाद जताया

Posted on February 22, 2024

फरीदाबाद. 22 फरवरी।

सुनील कुमार जांगड़ा.


तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में भाग लेते हुए अपने क्षेत्र की अनेक समस्याओं को रखा। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद के लिए अलग सबडिवीजन बनाकर एसडीएम नियुक्त करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि आज ग्रेटर फरीदाबाद अपने आप में एक बड़ा शहर है। जिसकी स्थानीय समस्याओं का हल वहीं होना चाहि। जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्र में ही मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रेटर फरीदाबाद के लिए अलग एसडीएम नियुक्त किया जाएगा। इससे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हर्ष की लहर है और इसे विधायक राजेश नागर का मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नजर में महत्व समझा जा रहा है। नागर ने अपने क्षेत्र की अनेक कालोनियां नियमित किए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया, वहीं अन्य कुछ कॉलोनीयों को भी नियमित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में अनेक गांव नगर निगम में समाहित किए गए हैं। उन गांव में भी विकास कार्य तेज करवाए जाएं।
राजेश नागर ने कहा कि मेरे क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं लेकिन पल्ला, सेहतपुर, तिलपत क्षेत्र में अनेक कॉलोनियों में विकास कार्य की गति बहुत धीमी है। संबंधित ठेकेदार को अनेक बार कहे जाने के बावजूद वह काम पूरा नहीं कर रहा है। उस ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। नागर ने कहा कि सरकार तो अपनी मंजूरी दे देती है लेकिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ती है।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि उनके विधानसभा में आने वाले गांव बडोली और प्रहलादपुर में रहने वाले लोगों को तोड़फोड़ के नोटिस आ रहे हैं। इन नोटिस को तुरंत प्रभाव से रोका जाए क्योंकि वह लोग अपने दादा लाई जमीन पर 50 वर्ष से मकान बना कर रह रहे हैं और उनके घर लाल डोरा से सटे हुए हैं। इसके साथ ही वह वर्षों से सरकारी आबादी में चढ़े हुए हैं। राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास की सरकार है, इसके लिए हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हैं।

https://haryanaudaynews.com/crime/1060/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडीए नीलम राय के तबादले पर बार एसोसिएशन हांसी ने दी विदाई
  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार
  • महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme