Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

पलवल.26 जनवरी।

हरियाणा उदय (भोजेंद्र)

डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पलवल के प्रांगण में 75 वें गणतंत्र दिवस को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलवल जिले की एस पी डॉ अंशु सिंगला और विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय गुर्जर रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी मैडम द्वारा झंडा फहराकर व परेड की सलामी लेकर किया गया। विद्यालय की दसवीं कक्षा के छात्र वंश गौतम व छात्रा अंशिका द्वारा एसपी मैडम के साथ साक्षात्कार किया गया। इसी शुभ अवसर पर अतिथि महोदया के द्वारा विद्यालय की पहली ई न्यूजलेटर ‘अभिश्री’ का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा राजवंशी जी ने अतिथिगणों व अभिभावकगणों को धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्या ने सभी छात्र – छात्राओं को देशप्रेम से भरी कुछ पंक्तियाँ जैसे – “ जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बेहती रसधार नहीं । वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।।“ के द्वारा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । विद्यालय के ज्यादातर छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। देशभक्ति गीत, देशभक्ति नृत्य , पुलवामा एक्ट , हरियाणवीं नृत्य आदि कार्यक्रमों द्वारा विद्यालय का आंगन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया । मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के होनहार व योग्य छात्र – छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्या जी ने अतिथिगणों को स्मृति चिह्न दिए व शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/423/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *