Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

अम्बाला/चंडीगढ़, 23 मार्च

प्रमोद कौशिक.

 हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए जारी किए हैं।

श्री विज ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने के लिए वह उपयुक्त स्थान का चयन करें जिसके उपरांत प्रतिमा को लगाया जाए। नगर परिषद द्वारा अब आगामी दिनों में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की जाएगी।  

गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा शहीदों एवं वीर सेनानियों के सम्मान में उनकी प्रतिमाएं स्थापित करवाई गई है व स्मारक बनवाए गए हैं। उनके द्वारा शहीद-ए-आज भगत सिंह व नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा को स्थापित करवाया जा चुका है जबकि 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करने के लिए शहीद स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में अब छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा को स्थापित कराया जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अम्बाला छावनी में वीरता का एकता का संदेश देगी।

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *