Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

फरीदाबाद-8 फरवरी।
हरियाणा उदय (विजेंद्र फौजदार)

डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी जोगिंदर की टीम ने नशा तस्करी रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार गांव बलिया बक्सर उत्तर प्रदेश का तथा हाल में अगवानपुर पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला में रोशन नगर चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 4.42 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामन आया कि आरोपी किसी व्यक्ति से 15000/-रु में 10 ग्राम स्मैक खरीद कर लाया था। जिसमें से आरोपी ने कुछ बेच दी कुछ को खुद ने प्रयोग कर नशा कर लिया। आरोपी स्मैक को पुडिया बनाकर 400/500रु में मौके अनुसार बेच देता है। आरोपी मजदूरी करने का काम करता है। आरोपी को स्मैक बेचने वाले आरोपी की क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/772/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *