Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

एसपी डॉ.अंशु सिंगला के निर्देशन में पलवल पुलिस का एक और बडा जागरूकता अभियान

Posted on January 30, 2024

थाना एवं चौकी की करीब 30 टीमों ने 15 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक

पलवल पुलिस का नया नारा-नववर्ष के 3 संकल्प में शामिल हों*

1. यातायात नियमों की करें पालना-आपातकालीन नं0 112 करें डायल।

2. महिलाओं का करें सम्मान-महिला आपातकालीन नं0 1091 करें डायल।

3. साईबर ठगी से बचें- राष्ट्रीय साईबर हैल्पलाईन नं0 1930 करें डायल।

जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है’जागरूक रहें,सतर्क रहें,सुरक्षित रहें

पलवल.30 जनवरी।

सुनील कुमार जांगड़ा.

आज मंगलवार जागरूकता अभियान में पलवल पुलिस की करीब 30 टीमो ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों मे शिक्षक, छात्र एवं आमजन को साइबर अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही उन्हें यातायात नियमों तथा नशा के दुष्प्रभाव बारे भी जागरूक किया गया। सभी जगह साइबर अपराध, महिला अपराध तथा यातायात नियमों तथा नशा के दुष्प्रभाव जागरूक संबंधित सामग्री वितरित की गई। जिला पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान अब तक का सबसे बडा जागरूकता अभियान है इससे पूर्व भी एस0पी0 महोदया के कुशल-मार्गदर्शन मे जिला पलवल पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं । आज पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में करीब 15 हजार लोगोें को जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान में पलवल पुलिस ने सभी को इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वालेट और यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचाव, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में सभी को जागरूक रहने के लिए कहा गया। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे व यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर डायल 1930 कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराने बारे सभी को अहम जानकारी दी गई।

      जागरूकता अभियान में पलवल पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों व महिला विरुद्ध अपराध के बारे सजग किया गया। दुर्गा शक्ति ऐप इंस्टॉल करवाई गई और इसे ऑपरेट करने बारे बताया गया। महिलाओ को जागरूक कर उन्हें “दुर्गा शक्ति” एप और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर-1091 के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को राष्ट्र निर्माण में अहम ट्रैफिक रूल्स की पालना बारे अपील की गई। आमजन को बताया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में आप डायल 112 कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करते हुए नशा ग्रस्त  को नशा  से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक हित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक पलवल डॉ अंशु सिंगला ने चलाये गये इस अभियान पर कहा कि पलवल पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्व एंव तत्पर है। अभियान की सफलता के लिए सभी को एक जुट होना होगा ताकि हम  नशा मुक्त समाज की स्थापना कर सकेे। हमें संकल्प लेना होगा कि हम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते हुए ट्रैफिक रूल्स की पालना करेगें और नारी का सम्मान करेगें। साईबर अपराधियों को अपनी मेहनत की गाढी कमाई हजम नहीं होने देगेें इसके लिए हम स्वयं और अन्य को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करेगें।

https://haryanaudaynews.com/crime/567/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • समाधान शिविर और पोर्टलों पर मिली शिकायतों का हो त्वरित निपटान : डीसी
  • पलवल-मुख्यमंत्री ने शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों का बंधाया ढांढस
  • गैरकानूनी गर्भपात के खिलाफ हरियाणा की सख्ती, जिला स्तरीय स्थायी समितियों का गठन
  • हाउसिंग फॉर ऑल” योजना में लापरवाही बरतने पर सीपीएलओ की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त- जनहित योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीसी
  • रामगंगा अध्ययन यात्रा तीसरे दिन पहुंची तैतुरा गांव,नदी संरक्षण को लेकर स्थानीयों से संवाद

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme