Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

पलवल 28 जनवरी।

हरियाणा उदय (भोजेंद्र)

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ अंशु सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को वाहन चोरों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं निर्देशों की पालना के तहत ए.वी. टी. स्टाफ हथीन ने फरीदाबाद से चुराई गई मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन प्रभारी उप निरीक्षक दीपक गुलिया ने बताया कि गत दिनांक 27 जनवरी 2024 को मुख्य सिपाही कर्मवीर अपनी टीम के साथ वराये गस्त पड़ताल क्राइम रेस्ट हाउस मोड़ पर मौजूद था जहां उन्हें मुखबर सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अपने पास चोरी की मोटर साइकिल रखता है और अभी जयंती मोड़ पर अपनी लाल काले रंग की मोटर साइकिल हीरो एच एफ डीलक्स चोरी की मोटरसाईकल लिए खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के मौका पर दबिश देकर युवक उक्त को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। बाईक के इंजन एवं चैचिस न0 के आधार पर जांच पड़ताल में उक्त मोटरसाइकिल मुकदमा नंबर 1094/23 थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद में चोरी शुदा पाई गयी। मोटरसाईकिल उपरोक्त को कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा इस संबंध में धारा 411 आईपीसी के तहत थाना हथीन मे मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित फरीदाबाद पुलिस को भी दी गई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा।

https://haryanaudaynews.com/health/513/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *