Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

ठगी करने वाली गैंग का साईबर क्राईम थाना पलवल पुलिस ने किया भंडाफोड़:एसपी चंद्र मोहन

Posted on October 12, 2024

पलवल.12 अक्टूबर।

सुनील कुमार जांगड़ा.

पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान द्वारा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल चंद्र मोहन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में  पलवल पुलिस लगातार अपराधियो पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे साईबर क्राईम थाना पलवल प्रभारी निरिक्षक नवीन कुमार की टीम ने साईबर ठगी पर प्रहार करते हुये विदेशी पार्सल का लालच देकर ठगी करने वाली गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है।

साइबर क्राइम थाना पलवल प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार बंचारी निवासी एक युवक ने आनलाईन एनसीआरपी पोर्टल पर अपनी दी शिकायत में बताया कि दिनांक 09/09/2024 को उसके पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें उसने कहा कि आपके लिए एक विदेशी पार्सल आया है. आपको पहले पार्सल का डिलीवरी चार्ज देना होगा जो पैंतीस हजार (35,000/-) रुपये है. उसके बाद हमारा कूरियर बॉय यह पार्सल आप तक पहुंचा देगा। 11/09/2024 को उसने बतलाए हुए बैंक खाता में 35,000/- रुपये जमा किये। पैसे जमा करने के करीब 01/1:30 घंटे बाद उनका दोबारा फोन आया और कहा कि हमने डिलीवरी चार्ज चेक करने में गलती कर दी है, अभी डिलीवरी चार्ज 10 रुपये है। 85,500/- और बकाया है, कृपया इसे भी क्लियर कर दें, तभी डिलीवरी बॉय पार्सल ला पाएगा। इतना ज्यादा डिलीवरी चार्ज बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि यह विदेशी कूरियर है, विदेशी कूरियर के लिए इतना चार्ज लिया जाता है, फिर उसने रुपये जमा कर दिए। कुछ देर बाद उनका फोन आया कि इस पार्सल पर भारतीय मुद्रा में टैक्स बाकी है, जो 100 रुपये है. 1,27,000/-. कृपया इसे भी खाते में जमा कर दें और आपका पार्सल आप तक पहुंच जाएगा। फिर मैंने दोबारा उनके खाते में 1,27,000/- रुपये डाल दिये। अगले दिन 12/09/2024 को फिर से उनका फोन आया कि आपके पैकेट में सोना है और उस पर कन्वर्ट चार्ज लगाया जा रहा है, जो कि 1,80,000/- रुपये है, यदि आप यह राशि डाल देते हैं फिर आपका पार्सल यहां से चला जाएगा। इस पर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की जा रही है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ 316(2) , 318(4), 319(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू की गई।

प्रभारी थाना ने आगे बतलाया कि एसपी महोदय के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए P/SI प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने गहनता से विवेचना करते हुए ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों के रिकॉर्ड एवं साइबर तकनीकी के आधार पर दिनांक -09.10.2024 को बदरपुर दिल्ली निवासी आरोपी शाहरुख पुत्र नन्हे खान एवं अरबाज खान पुत्र महेन्दी हसन अंसारी को धर दबोचा। आरोपीयान को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

बरामदगी- आरोपीयों ने  पुलिस रिमान्ड अवधि में वारदात में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन मार्का सैमसग, दो चैक बुक तथा विभिन्न बैंक की 4 पासबुक सभी पासबुक खाता घारक शाहरुख के नाम है को बरामद कराया। जिन्हे कब्जा पुलिस मे लिया गया। 

आरोपीयों अरबाज को एक दिन के पुलिस रिमांड तथा आरोपी शाहरुख को दो दिन के पुलिस रिमांड अवधी उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नए आइडियाज़ से मुद्रण को दें नया रंग रूप: राजेश नागर
  • निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सुनी हरियाणा व्यापार मंडल की समस्याएं
  • फरीदाबाद-आगामी 12 जुलाई को दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए जाएंगे मामले:सीजेएम रितु यादव
  • फरीदाबाद-आईएमए आयुष द्वारा एसएसबी अस्पताल में कार्यशाला आयोजित
  • विमान दुर्घटना अत्यंत दु:खद, षडदर्शन साधुसमाज ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि:महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme