Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

साईबर ठगी से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें :एस एस भोरिया

Posted on June 3, 2023
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र पुलिस ने साईबर अपराध पर अंकुश लगाने व आमजन को साइबर अपराध के विरूद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से अनुरोध किया है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।

पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिहं भोरिया ने कहा कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो रहा है। तमाम तरह के वित्तीय लेन देन मोबाईल के माध्यम से हो रहे हैं। जैसे-जैसे वित्तीय लेन देन को लेकर मोबाईल व इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साईबर ठगी की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कमजोर पासवर्ड होने की वजह से भी हम कई बार साईबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि साईबर अटैक से बचने हेतु मजबूत पासवर्ड का अहम योगदान हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एडीजीपी क्राइम श्री ओपी सिंह आईपीएस के निर्देश पर साइबर अपराध से बचने हेतु पूरे प्रदेश में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। किसी व्यक्ति के साथ साईबर अपराध घटित हो जाता है तो उसे किस प्रकार से बचा जा सकता है इस बारे आमजन को विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय साईबर सुरक्षा के बारे में जानकारी की कमी के कारण लोग ऐसे अपराध का शिकार हो रहे हैं। साईबर अपराधी ठगी करने की नीयत से अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि साईबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति को झांसा देते हुए पैसे प्राप्त करने के लिए अलग- अलग तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं। ऐसे में हम जागरूक रहकर ही इस प्रकार की ठगी से बच सकते हैं। अपने नेट बैंकिंग, ईमेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड लगाएं ताकि हैकर आपके खाते पर अटैक करता है तो वह विफल हो जाए। डेट ऑफ बर्थ अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम इसके अलावा पासवर्ड बनाते समय की बोर्ड पर एक पंक्ति के अक्षरों का इस्तेमाल न करें। अपने बैंक खाते ईमेल तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड बनाए ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे। खातों को मजबूत पासवर्ड के साथ रखें और अपने सभी अकाउंट का एक पासवर्ड न रखे। सभी अकाउंट का अलग-अलग पासवर्ड रखें।

साईबर फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का भी ध्यान रखे

  1. अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें।
  2. अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें ।
  3. मल्टी फैक्टर ओथेंटिकेशन का प्रयोग करें।
  4. अपना पासवर्ड स्ट्रांग रखें तथा किसी के साथ ओटीपी या अन्य जानकारी सांझा ना करें।
  5. किसी भी प्रकार की एप्प को सतर्कता के साथ युज करें।
  6. सर्विस डिलीवरी टोल फ्री नंबर गुगल पे सर्च करते समय नंबर ऑफिसियल वेबसाइट Cybercrime.gov.in से ही ले।
    अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन न. 1930 व 112 पर तुरंत कॉल करके या फिर NCRP पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त नजदीकी थाने में जाकर थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं।

साभार उन्नत केसरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विकास कार्यो को त्वरित पूर्ण करने के आदेश: एडीसी सतबीर सिंह
  • नशा,नास की जड़ है-डॉ एमपी सिंह
  • (no title)
  • मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश, खनन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगा कर की जाए मॉनिटरिंग
  • (no title)

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme