Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर तंज,    कहा “जहां-जहां पैर पड़े संतन के वहीं-वहीं बंटा धार”पंजाब का बंटाधार करने के लिए केजरीवाल पंजाब में विराजमान हो गए हैं, मुझे नहीं लगता की मान सरकार पंजाब में ज्यादा दिन रह पाएगी : कैबिनेट मंत्री अनिल विजभूपेंद्र हुड्डा में तानाशाही प्रवृत्ति, “मैं बोलने नहीं दूंगा यह पार्लियामेंट्री भाषा नहीं है” : मंत्री अनिल विजविपक्ष का नेता न चुनने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले, “यह कांग्रेस के शीश नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह है कि वह फैसला लेने में सक्षम नहीं”

Posted on March 21, 2025

अम्बाला/चंडीगढ़, 21 मार्च।

प्रमोद कौशिक.

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब उप चुनाव को लेकर की जा रही बयानबाजी पर तंज कसते हुए कहा कि “जहां-जहां पैर पड़े संतन के वहीं-वहीं बंटा धार”।

आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री विज ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली में बंटाधार हो चुका है और अब पंजाब का बंटाधार करने के लिए केजरीवाल पंजाब में विराजमान हो गए हैं। उन्हें नहीं लगता की भगवंत मान की सरकार पंजाब में ज्यादा दिन रह पाएगी।

हुड्डा में तानाशाही प्रवृत्ति, “मैं बोलने नहीं दूंगा यह पार्लियामेंट्री भाषा नहीं है” : मंत्री अनिल विज

विधानसभा में कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच तीखी नोंकझों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा बिना आधार के मुद्दे उठाते हैं, पढ़कर नहीं आते लेकिन उन्हें जवाब तो देना पड़ेगा। भूपेंद्र हुड्डा डेमोक्रेसी की प्रथा में विश्वास नहीं रखते, यही कारण है कि जब हम विपक्ष में थे वह तब भी किसी को बोलने नहीं देते थे और उठा उठा कर सदस्यों को बाहर फेंकते थे। मंत्री अनिल विज ने कहा हुड्डा में तानाशाही प्रवृत्ति है और जिस भी व्यक्ति में तानाशाही प्रवृत्ति हो उसका प्रजातंत्र के मंदिर, विधानसभा में क्या काम है। इस मंदिर में सबको बोलने का और अपनी बात रखने का अधिकार होता है। यह कह देना कि “मैं बोलने नहीं दूंगा यह पार्लियामेंट्री भाषा नहीं है”।

विपक्ष का नेता न चुनने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले, “यह कांग्रेस के शीश नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह है कि वह फैसला लेने में सक्षम नहीं है”

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा अब तक हरियाणा में विपक्ष का नेता न चुने जाने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के शीश नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह है कि वह फैसला लेने में सक्षम नहीं है। यही कारण है की वह छह महीने में यह भी फैसला नहीं ले पाए कि हरियाणा विधानसभा में उनका लीडर कौन होगा। उन्होंने कहा जिस तरीके से इन्हें हर प्रदेश से उखाड़ कर फेंका जा रहा है उसे उनके फैसला लेने की क्षमता छिन-भिन हो गई है। यही कारण है कि यह फैसला नहीं ले पा रहे और पर्याप्त संख्या होने के बावजूद भी सदन को विपक्ष का नेता नहीं मिला।

हरियाणा में पहली बार इतना बेहतरीन बजट पेश किया गया है : अनिल विज

हरियाणा की भाजपा हाई कमान ने प्रदेश के मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए कहा है इस पर जब मंत्री अनिल विज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार इतना बेहतरीन बजट पेश किया गया है, जिसमें सर्वांगिण विकास को मध्य नजर रखते हुए 12 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया है। इस दौरान विज ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करी और कहा कि उनके मार्गदर्शन में इससे बेहतरीन बजट पेश नहीं हो सकता।

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था फूल, वहां गैर कानूनी काम हो रहे : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

पश्चिम बंगाल में सड़कों पर भारी मात्रा में आधार कार्ड मिलने के बाद से राजनीति गरमा गई है इसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है और वहां हर तरह के गैरकानूनी काम होते हैं। बिजनेस आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सरकार किसी भी व्यवस्था को नहीं मानती। 

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से आने वाले लोगों की भी बहुत बड़ी संख्या है, पश्चिम बंगाल में हर तरह की इरेगुलेरिटी हो रही है। वीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता इस समय त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है और जब भी पश्चिम बंगाल में चुनाव आएंगे पश्चिम बंगाल की जनता इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी और वहां पर भी प्रजातांत्रिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाएगी ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना
  • समाधान शिविरों से मिल रही सीधी राहत : डीसी विक्रम सिंह- लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी विक्रम सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं- नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से पीपीपी आईडी में इनकम में त्रुटि तथा मेंबर जोड़ने से सम्बंधित, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से सम्बंधित समस्याएं मिली
  • आईटीआई प्रिंसिपल भगत सिंह व इंचार्ज प्रेम चंद को हरियाणा गौरव सम्मान से नवाजा
  • विवाहिता की तेजधार हथियार से हत्या मामले में हसनपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी दबोचा:पुलिस प्रवक्ता
  • साइबर फ्रॉड की तत्काल सूचना देने के लिए डायल करें 1930 : डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme