Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

श्रीराम कथा में सीता हरण का वर्णन-भगवान की भक्ति से जहां आत्मिक शांति मिलती है

Posted on February 22, 2024

वहीं दूसरी ओर लोगों का बुराई से मन हटता है। रमेश गुप्ता

फरीदाबाद: 22 फरवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा.

आज के इस भागदौड़ भरे युग में कुछ समय इंसान को भगवान की भक्ति में भी लगाना चाहिए। भगवान की भक्ति से जहां आत्मिक शांति मिलती है, वहीं दूसरी ओर लोगों का बुराई से मन हटता है। यह शब्द श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद् के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने कही, मौका था सेक्टर 9 के श्री राम मंदिर में 10 दिवसीय श्री राम कथा का , जहां छठे दिन आयोजित कथा में कथावाचक परम पूज्य संत श्री कृष्णा स्वामी जी वृन्दावन वाले महाराज जी ने सीता हरण, भरत महिमा, पदुकाभिषेक पंचवती चरित्र का वर्णन किया । कथा में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 9 के प्रधान रणवीर चौधरी, स्थानीय निवासी और उद्योगपति अरुण बजाज ने सभी श्रद्धालों का पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर उद्योगपति श्री राम अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवक संघ हरियाणा संपर्क प्रमुख, गंगा शंकर मिश्र ने कथावाचक परम पूज्य संत श्री कृष्णा स्वामी जी वृन्दावन वाले महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर गंगा शंकर मिश्र ने कहा की श्री राम जी का पूरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का खजाना है। राम कथा को सुनने से ही इंसान के पाप दूर हो जाते हैं। अगर इस कथनी पर व्यक्ति चलना शुरू हो जाए तो उसको मुक्ति प्राप्त होती है। राम भजन करने से मन को शांति मिलती है।
कथा के छठे दिन कथावाचक परम पूज्य संत श्री कृष्णा स्वामी जी वृन्दावन वाले महाराज जी ने सीता उन्होंने बताया कि खर-दूषण वध के बाद रावण ने मारीच को पंचवटी में हिरण के रूप में भेजा। जिसको देखकर सीता ने श्रीराम को हिरण पड़कर लाने के लिए कहा, तो राम हिरण के पीछे चल दिए। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो लक्ष्मण भी श्रीराम की तलाश में वन में चले गए। इसी दौरान रावण साधु का वेश धारण करके श्रीराम की कुटिया पर पहुंच गया। जहां से उसने सीता का हरण कर लिया और लंका ले जाने लगा। रास्ते में रावण को जटायु ने रोकने का प्रयास किया, तो रावण और जटायु के बीच युद्ध हुआ। जिसमें रावण ने जटायु के पंख काट दिए और सीता का हरण कर ले गया। कथा के अंत में
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 9 के प्रधान रणवीर चौधरी ने बताया की 16 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित 10 दिवसीय राम कथा रोजाना ही दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हो रही है। वहीँ 25 फरवरी को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा।
कथा के छठे दिन मुख्य यजमान-पी.एल.अग्रवाल रहे वहीं कथा में मुख्य रूप से ,राज कुमार अग्रवाल.सुरेश चंदगर्ग,एच.पी.अग्रवाल,विनोद शर्मा,सतबीर शर्मा,किरण मेंदीरत्ता,श्रीमती मल्होत्रा नीतू राजपूत , उषा भाटिया , मंदीप चावला , नमृता मित्तल , मधु गुप्ता , मंजू बजाज, समरिति राजपूत , प्रभा मल्होत्रा, प्रवेश राजपूत , सावित्री मोर ,शील जी ,नीतू मिड्डा , प्रीति शर्मा ,मोनिका जी ,रीना जी , कांता जुनेजा जी , अजय भाटिया, नमृता मित्तल, रिक्की चौधरी , नीतू राजपूत, सतबीर शर्मा, अशोक शर्मा, रोशन लाल बोराड़, राजिन्द्र मेंदीरत्ता, सुंदर जिंदल, विनय खंडूजा, हरिप्रकाश गर्ग, सुभाष मदान एवं दीपक बख्शी इत्यादि उपस्थित रहे।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1063/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फरीदाबाद-आपसी समन्वय के लिए सभी विभाग प्रमुखों के साथ पहली इंटर एजेंसी समन्वय बैठक में लिए गए जनहित निर्णय
  • फरीदाबाद-डीसी विक्रम सिंह आईएएस के मार्गदर्शन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस:बिजेन्द्र सोरोत
  • आईएएस सलोनी शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर का पदभार संभाला
  • अधिकारी मानसून से पहले शहर के सभी नाले और नालियों की सफाई करवाना करें सुनिश्चित:धीरेंद्र खड़गटा,निगम कमिश्नर
  • सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी :डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme