Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 07 फरवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा.

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेले में थीम स्टेट गुजरात के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव धोरडो की बनावट, सजावट व संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। पूरी दुनिया के इस महाकुंभ में इस गांव की खूब चर्चा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के वल्र्ड टूरिज्म आर्गनाइजेशन ने इस गांव को बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया है।
गुजरात के धोरडो गांव में तीन महीने के रण उत्सव मेले का आयोजन होता है। इसी उत्सव के कारण संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने इसे ग्रामीण विकास, पर्यावरण के साथ संतुलित पर्यटन, और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए पहचान दी है। हरियाणा के आपणा घर के साथ बनाए गए इस गांव के मॉडल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है। गुजरात के चटख रंगों से सजा यह धोरडो गांव के इस मॉडल को लेकर पर्यटकों को उत्सुकता से इसके द्वार पर लिखे परिचय को ध्यान से पढते हुए देखा जा सकता है।
यह गांव के प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित करता है। इसकी सांस्कृतिक विरासत आगंतुकों को इसकी समृद्ध कला परंपरा की एक झलक देती है। गांव की टेंट सिटी पारंपरिक भुंगा (मिट्टी की झोपड़ी) से बनी है। यहीं मिट्टी की झोंपड़ी ओर उस पर लगी लालटेन काफी आकर्षक लग रही है।
यह सम्मान उन गांवों को दिया जाता है जो ग्रामीण इलाकों के विकास और परिदृश्यों, सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय मूल्यों और खान-पान परंपराओं के संरक्षण में अग्रणी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए इस गांव को पर्यटन के तौर पर विकसित करने की शुरुआत की थी।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/720/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *