Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

छत पर सोलर पैनल लगाने वाले परिवारों का बिजली बिल आएगा शून्य: नायब सिंह सैनी

Posted on July 30, 2025

मुख्यमंत्री ने गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 23 लाख 4 हजार रुपए, गांव बकाली में 70 लाख 44 हजार रुपए, गांव जोगी माजरा में 22 लाख रुपए देने की करी घोषणा

गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपए की लागत से निर्मित किए खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ , 30 जुलाई।
सुनील कुमार जांगड़ा.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों की टीम गांव- गांव में आकर प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल की प्रक्रिया पूरी करवाएगी। सरकार द्वारा अंत्योदय की नीति पर काम करते हुए जिस परिवार की आय 1.80 लाख रुपए से कम है, उसको इस योजना के तहत 2 किलोवाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना के तहत 70 हजार रुपए केंद्र सरकार द्वारा और बाकी का पैसा प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर पर सोलर पैनल होगा उस घर का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। सरकार ने इस वर्ष में एक लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है, अभी तक 26 हजार परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री बुधवार को लाडवा विधानसभा के गांव गुड़ी, जोगी माजरा, बकाली और निवारसी में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

इससे पहले , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गांवों में पधारने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियोंं को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 23 लाख 4 हजार रुपए, गांव बकाली में 70 लाख 44 हजार रुपए, गांव जोगी माजरा में 22 लाख रुपए देने की घोषणा की। गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपए की लागत से बने खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरपंचो की तरफ से सौंपे गए मांग पत्रों को संबंधित विभागों को भेज कर पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनने के बाद विकास कार्यों के लिए गांव गुड़ी में 57 लाख, गांव बकाली में 1 करोड़ 40 लाख रुपए और निवारसी में 2 करोड़ 78 लाख रुपए भेजे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों बरसात के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी, सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए 1334 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर सीधे उनके खातों में भेजे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।

……

राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना जरूरी:नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में की “स्मार्ट टीवी शिक्षा परियोजना” की शुरुआत

लाडवा के 5 राजकीय स्कूलों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए स्मार्ट टीवी

चंडीगढ़ , 30 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना बेहद जरूरी है, इसलिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट, लगभग 40 हजार कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड तथा 1201 आईसीटी लैब स्थापित की गई है। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भी प्राथमिकता के आधार पर लागू किया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को देर सायं कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा में सम्पर्क फांउडेशन व शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित स्मार्ट क्लास विस्तार कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने प्रोग्राम ब्रोशर का विमोचन किया। इसके अलावा , मुख्यमंत्री ने लाडवा से प्रदेश व्यापी स्मार्ट टीवी शिक्षा परियोजना का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नायर व अनुपमा नायर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में बच्चों को डिजिटल रूप से शिक्षा देने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सम्पर्क फाउंडेशन ने प्रदेश के 7 हजार विद्यालयों में संपर्क टी.वी. बॉक्स दिए हैं, जिसमें हरियाणा की पाठ्य-पुस्तकों के सिलेबस को डिजिटल तरीके से वीडियो, वर्कशीट और असेसमेंट की प्रक्रिया दी गई हैं। इसके साथ ही, 1485 विद्यालयों को एल.ई.डी. टी.वी. देकर स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया गया है। इनसे बच्चों के पढ़ने की प्रक्रिया सरल और रोचक बनेगी। इसके साथ ही लाडवा व बाबैन खंड के 132 विद्यालयों को एल.ई.डी. टी.वी. देकर स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया गया है।

श्री सैनी ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ता है। जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है, वैसे-वैसे शिक्षा के स्वरूप में भी परिवर्तन आना स्वाभाविक है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा से जोड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की भी सोच हमेशा से यह रही है कि हर बच्चा शिक्षित हो, तकनीक से जुड़ा हो ताकि वह वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व पहलें की हैं। राज्य के सभी 22 जिलों में अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित की गई हैं, 5 हजार से अधिक स्कूलों को वाई-फाई कनेक्टिविटी दी गई है।

सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नायर ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि फाउंडेशन बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का काम कर रही है। इस संस्था का प्रयास है कि बच्चों में सीखने की उत्सुकता पैदा की जाए और एप्लीकेशन आफ नॉलेज पर फोकस रखकर शिक्षा दी जाए। इसके लिए लगभग 7 हजार स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया जा चुका है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानव रचना में दीक्षारंभ:वैश्विक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप भविष्य-केंद्रित शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
  • रात्रि प्रवास कार्यक्रम बना जनसंवाद का सेतु:डीसी विक्रम सिंह
  • 1 लाख वंचित परिवारों को पहले फेज में दिए जाएंगे 100-100 गज के प्लॉट – नायब सिंह सैनी
  • छत पर सोलर पैनल लगाने वाले परिवारों का बिजली बिल आएगा शून्य: नायब सिंह सैनी
  • पुलिस की भर्ती निकाल रहे हैं, सभी युवा मेहनत करे – नायब सिंह सैनी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme