Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

कल पंचकूला में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Posted on March 7, 2025

करनाल की श्रीमती शांता रंगा को मिलेगा ‘सुषमा स्वराज अवॉर्ड’, मिलेगी 5 लाख की पुरस्कार राशि

महिला दिवस के मौके पर 50 से ज्यादा महिलाओं और 38 बालिकाओं को किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़, 7 मार्च।
बिजेंद्र फौजदार.

प्रदेश स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कल पंचकूला के रेड बिशप होटल में मनाया जाएगा जहां विभिन्न श्रेणियों में महिला शक्ति को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी उपस्थित रहेंगे। महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हरियाणा सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया जाएगा । इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता सुनिश्चित करना और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में प्रदेश भर की महिलाएं शिरकत करेंगी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से सम्मानित होने वालों में करनाल की श्रीमती शांता रंगा को श्रीमती सुषमा स्वराज अवॉर्ड दिया जाएगा जिसमें 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड हिसार की बाला वर्मा, जींद की रेखा रानी धीमान को दिया जाएगा। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार हांसी की मीनू देवी को दिया जाएगा जबकि लाइफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड अंबाला की कमलेश अरोड़ा को दिया जाएगा।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भिवानी की सोनिका, जींद से कुसुम, झज्जर से मनु भाकर, फरीदाबाद से रिदम सांगवान, कुरुक्षेत्र से रमिता जिंदल, हिसार से अंतिम पंघाल, भिवानी से प्रीति पंवार, सिरसा से भजन कौर, चरखी दादरी से विनेश फौगाट, जींद से अंशु मलिक, रोहतक से रितिका हुड्डा, पानीपत से निशा दहिया, भिवानी से जैसमीन लंबोरिया, झज्जर से दीक्षा डागर, सोनीपत से किरण पहल, पंचकूला से रैजा ढिल्लो को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर श्रीमती रीता धीमान, श्रीमती बनारसी देवी, श्रीमती पूनम व डॉ. विनिता तोमर को सम्मानित किया जाएगा। महिला उद्यमी की कैटगरी में जींद की श्रीमती पिंकी देवी और गुरुग्राम से साक्षी को सम्मानित किया। इसके अलावा आंगनवाड़ी वर्कर्स और राषट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित होने वाली बच्चियों को भी महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

……..

प्रदेश सरकार ने किसान हित में लिया बड़ा फैसला

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल तहसील शाहाबाद व सब-तहसील बाबैन के प्रभावित किसानों के लिए 20 मार्च, 2025 तक खोला गया

ओलावृष्टि व बारिश से फसलों में हुए नुकसान की जानकारी प्रभावित किसान पोर्टल पर करवा सकते है दर्ज

चण्डीगढ़, 7 मार्च।
बिजेंद्र फौजदार.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में प्रदेश में हुई ओलावृष्टि व बेमौसमी बरसात के कारण फसलों के नुकसान की जानकारी को दर्ज करने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के निर्देश दिए थे जिसमें सम्बंधित जिलों के उपायुक्तों को किसानों की मदद करने व खराबे की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के लिए कहा गया, ताकि शीघ्र ही उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई जल्दी से जल्दी की जा सकें।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला कुरूक्षेत्र में 97 गांव जिसमे तहसील शाहाबाद के सभी गांवों व सब-तहसील बाबैन के 7 गांवों में ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बारे ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का आग्रह किया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फसलों में हुए नुकसान के लिए तहसील शाहाबाद के सभी गांवों व सब-तहसील बाबैन के 7 गांवों के प्रभावित किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 20 मार्च, 2025 तक खोल दिया गया है। इन क्षेत्रों के किसान जिनकी फसल ओलावृष्टि व बारिश से खराब हुई हैं वे शीघ्र खराब फसल की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करवाऐं ताकि शीघ्र ही उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई की जा सकें।

……..

बलिदानी सैनिक की बहन को दिया जेई के पद का नियुक्ति पत्र

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणवीर गंगवा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

हरियाणा सरकार देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध : रणबीर गंगवा

चंडीगढ़ 7 मार्च।

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणवीर गंगवा ने आज वर्ष 2022 में जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ इलाके में उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले हिसार जिले के वीर सैनिक निशांत मलिक की बहन को जेई के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान हांसी से विधायक श्री विनोद भ्याना भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार वीर सैनिकों के सम्मान और उनके परिजनों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ में वर्ष 2022 में उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिक निशांत के परिवार को उसी समय हरियाणा सरकार की योजना अनुसार 50 लाख रुपए की सहायता राशि मुहैया करा दी गई थी आज बलिदानी सैनिक की बहन को उनकी योग्यता के अनुसार लोक निर्माण विभाग में जेई (सिविल) के पद पर नियुक्त करने हेतु नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।
लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि बलिदानी सैनिकों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। हरियाणा सरकार देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।
श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हरियाणा की सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बलिदानी सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड रुपए कर दी है, साथ ही हरियाणा सरकार बलिदानी सैनिकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का काम भी कर रही है।
इस अवसर पर हांसी से विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हम वीर बलिदानी सैनिकों के परिजनों के साथ हमेशा खड़े हैं और हमें उनके बलिदान पर गर्व है देश उनका कर्ज कभी नहीं चुका सकता।

बलिदानी सैनिक निशांत के पिता जयवीर और नियुक्ति पत्र पाने वाली उनकी बहन कुमारी नीरज ने जेई के पद पर नियुक्ति पत्र देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्री रणबीर गंगवा और विधायक श्री विनोद भयाना का आभार जताया।

……..

“नारी शक्ति रक्तदान शिविर” रचेगा इतिहास : कुमारी आरती सिंह राव

  • 8 मार्च को महिला दिवस पर महिलाएं करेंगी रक्तदान

चंडीगढ़ , 7 मार्च।
बिजेंद्र फौजदार.

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर हरियाणा की महिलाएं एक नया इतिहास बनाने जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचकूला में कल 8 मार्च को “नारी शक्ति रक्तदान शिविर” आयोजित किया जा रहा है , इस शिविर में केवल महिलाएं रक्तदान करेंगी। केवल महिलाओं द्वारा किसी रक्तदान शिविर में रक्तदान करने का प्रदेश में तो पहला मौका है ही , शायद देश में भी प्रथम अवसर हो।

कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि “नारी शक्ति रक्तदान शिविर” के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे जबकि वे स्वयं अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का यह कार्यक्रम सिर्फ रक्तदान का अभियान नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण, करुणा और सेवा की भावना का प्रतीक है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महिलाएं हमेशा से हमारे समाज की आधारशिला रही हैं। वे सिर्फ परिवार की देखभाल करने वाली नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी भी हैं। हर क्षेत्र में, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवा हो, विज्ञान हो या खेल, महिलाएं अपनी शक्ति और प्रतिभा से दुनिया को नई दिशा दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आयोजित किया जाने वाला “नारी शक्ति रक्तदान शिविर” इसी बात का साक्षात उदाहरण है कि महिलाएं न केवल समाज की सेवा कर रही हैं, बल्कि यह साबित कर रही हैं कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं और नेतृत्व कर सकती हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की डीब्रीफिंग बैठक आयोजित,डीसी विक्रम सिंह और सीपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया ’’जनता की कहानी – मेरी आत्मकथा’’ पुस्तक का विमोचन
  • 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हुई स्थगित : रीतू यादव
  • फरीदाबाद-आपसी समन्वय के लिए सभी विभाग प्रमुखों के साथ पहली इंटर एजेंसी समन्वय बैठक में लिए गए जनहित निर्णय
  • फरीदाबाद-डीसी विक्रम सिंह आईएएस के मार्गदर्शन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस:बिजेन्द्र सोरोत

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme