Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

जादूगर सम्राट शंकर से भेंट कर आरंभ की सेवाश्री अवार्ड 2023 की कार्यवाही

Posted on May 9, 2023
  • जादूगर सम्राट शंकर ने जादू कला के लिए किया है अपना जीवन समर्पित :सुषमा नाथ

नई दिल्ली, 9 मई।
हरियाणा उदय (अरविंद बक्शी)

उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ देश विदेश में अपनी कला के लिए समृद्ध जादूगर सम्राट शंकर (Jadugar Samrat Shankar) से मिलीं। दिल्ली में जादूगर के निवास स्थान पर यह भेंट का मकसद युवाओं और जादूगरी कला से स्वरोजगार के अवसर पर चर्चा करना रहा। इस अवसर पर जादू कला को लेकर बातचीत की गई। जादूगर शंकर ने बताया की इस लुप्त होती जा रही कला को 50 वर्षो से भी अधिक संजो कर उन्होंने देश विदेश में कई हस्तियां के समक्ष इस कला को प्रदर्शित किया है। जादूगर शंकर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय स्टेज शो से जुड़ी गपशप करते हुए बताया की उन्होंने अपने जीवन को इस कला को समर्पित किया है। उन्होंने अपने आगामी कार्यक्रमों का ब्योरा भी दिया। उन्होंने कहा की उनकी प्रसिद्धि का राज़ इस कला को सदैव की लोगो के मनोरंजन तक सीमित रखना ही रहा है।

इस अवसर पर युवाओं को यह कला सिखा कर उन्हें मनोरंजन की दुनिया स्वरोजगार के नए आयाम दिलाने पर भी चर्चा की गई। उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ (Unnat Bharat Sangathan National President Mrs Sushma Nath) ने बताया की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बेहद खूबसूरत कला को बढ़ावा देना आज आवश्यक है। आज की इस भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में मनोरंजन की यह कला ऐसी है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसका लुत्फ उठा सकता है। इसमें पारिवारिक माहौल और समाज तक कोई नकारात्मक पहलू का भी प्रचार नहीं होता। अतः इस कला को सदैव ही सराहा जाना चाहिए।

इस अवसर पर जादूगर सम्राट ने अपना जादू चलाया और हवा में नोटों की वर्षा कर दी, जिसे देख उन्नत भारत संगठन के प्रतिनिधि ओतप्रोत हो गए। इस अवसर पर उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ (Youth President Akhil Nath) ने भी जादूगर शंकर की कला को खूब सराहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • समाधान शिविर और पोर्टलों पर मिली शिकायतों का हो त्वरित निपटान : डीसी
  • पलवल-मुख्यमंत्री ने शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों का बंधाया ढांढस
  • गैरकानूनी गर्भपात के खिलाफ हरियाणा की सख्ती, जिला स्तरीय स्थायी समितियों का गठन
  • हाउसिंग फॉर ऑल” योजना में लापरवाही बरतने पर सीपीएलओ की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त- जनहित योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीसी
  • रामगंगा अध्ययन यात्रा तीसरे दिन पहुंची तैतुरा गांव,नदी संरक्षण को लेकर स्थानीयों से संवाद

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme