Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

देहरादून/नई दिल्ली.31 मार्च।

अखिल नाथ.

उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने घोषणा की कि डॉ. बी.एस. नेगी को सेवा श्री अवार्ड्स समिति के उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुभवी और समर्पित व्यक्तियों को नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएं।

डॉ. बी.एस. नेगी उत्तराखंड सरकार के बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में मिशन निदेशक और निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बागवानी और कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में राज्य में वैज्ञानिक तरीकों से फलों और सब्जियों की खेती को बढ़ावा मिला, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हुई और सतत विकास को बल मिला। उनके प्रयासों के कारण ड्वार्फ मैंगो ट्री (बौने आम के पेड़) जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने में उत्तराखंड को नई पहचान मिली।

उनकी इस नियुक्ति पर उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने दूरभाष पर डॉ. नेगी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और आशा जताई कि उनके अनुभव व नेतृत्व में संगठन की सेवा श्री अवार्ड्स समिति नए आयाम स्थापित करेगी।

उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट

उन्नत भारत संगठन समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और युवा उत्थान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एक प्रतिष्ठित संस्था है। संगठन द्वारा हर वर्ष “उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड्स” का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के समाजसेवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सा विशेषज्ञों, उद्यमियों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम 24 अगस्त को रखा जाना तय हुआ है।

डॉ. बी.एस. नेगी की नियुक्ति संगठन के इस मिशन को और मजबूती देगी, जिससे समाज सेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *