Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Posted on June 12, 2025

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने किया उदघाटन

पलवल,12 जून।
भगत सिंह तेवतिया.

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा गुरुवार को विकसित भारत के अमृत काल के तहत सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख पलवल जिला सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है, जिसका उद्घाटन पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने किया। इस अवसर पर उनके साथ होडल विधायक हरिंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï, पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीन डागर, जगदीश नायर विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में जनसेवा को समर्पित की गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी इस प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों की सेवा, किसानों के कल्याण, नारी शक्ति को मजबूत करने, मध्यम वर्ग का जीवन यापन आसान करने, राष्टï्रीय सुरक्षा और विदेश नीति को मजबूत और सशक्त बनाने को लेकर समर्पित है। मोदी जी की सरकार में हर वर्ग का समान रूप से विकास किया जा रहा है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर से हमारी सेना ने यह सिद्ध कर दिया है कि हम किसी से पीछे नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि से गरीब किसानों के खाते में हर वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं किसान क्रैडिट कार्ड के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल व महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुए जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों व योजनाओं से रूबरू कराया जा रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार
  • महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक
  • एचएसवीपी प्रशासक साहिल गुप्ता एवं सम्पदा अधिकारी नवीन कुमार से औपचारिक भेंट की:देओल

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme