Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

फरीदाबाद.24 मार्च।
सुनील कुमार जांगड़ा.

विश्व तपेदिक दिवस के उपलक्ष्य मे भारत सरकार की 2025 तक टी0 बी0 मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के सँयुक्त तत्त्वावधान में जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद विक्रम सिंह एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद तथा तेजिंदर सिंह मेमोरियल एवं इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के सहयोग से एक दिवसीय टी0बी0 स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्राचीन बाल्मीकि मन्दिर 36 गज सेक्टर 3 बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए डॉक्टर हरजिंद्र सिंह , जिला तपेदिक अधिकारी ,फरीदाबाद ने कहा कि भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य देश को टी बी मुक्त करना है। प्रधानमंत्री जी का विजन एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जाँच एवं स्क्रीनिंग कैंपों के माध्यम से लोगों में टीबी जैसी बीमारी का पता चलता है, जिसका समय रहते इलाज कराने में मदद मिलती है।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पवन यादव नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड 40 फरीदाबाद ने विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। शिविर में 235 असहाय जन मानस की टीबी जाँच, आँखों जाँच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, एच0आई0वी0, हिमोग्लोबिन तथा जोड़ों की जांच की एवं एक्सरे इत्यादि किए गए। नवनिर्वाचित पार्षद पवन यादव ने रैडक्रॉस के इस मानव कल्याणकारी कदम की सराहना की और बताया कि मानव हित में कार्य करना अपने आप में बहुत ही शुकुन की बात है। इस शिविर में सोभाग्य लक्ष्मी समाजसेविका व रैडक्रॉस की आजीवन सदस्या ने भी बतौर अतिथि शिरकत करते हुए जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के कार्यो की सराहना की।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि रैडक्रॉस के उद्देश्य स्वास्थ्य-सेवा-मित्रता को मद्देनजर रखते हुए इन शिविरों का आयोजन किया गया है|
पुरषोत्तम सैनी उपाधीक्षक जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद, डॉ एम पी सिंह शिक्षाविद एवं स्वयं सेविका मीनाक्षी गोयल जी ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है, परन्तु लाइलाज नहीं है इस बीमारी से सफल इलाज यही है कि पौष्टिक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए।
श्रीमती पूजा जैन, प्रधान इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद ने टी बी बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग एक खतरनाक संक्रामक रोग है सही समय पर इसका इलाज नहीं होने पर यह जानलेवा हो सकती है। इसलिए अपने आप को इस बीमारी की चपेट में आने से बचाने के लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिससे आप खुद व अपने परिवार को इस जानलेवा रोग की चपेट में आने से बचा सकें|
प्रताप सिंह, आजीवन सदस्य जिला रैडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद ने बताया कि रेडक्रॉस मानव हित में कार्य करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था है।
जयपाल सिंह नोडल अधिकारी, सुशील कुमार एवं मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक ने तपेदिक की बीमारी से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि तपेदिक कि बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में लहसुन कारगार होता है, रोगाणुरोधी गुण से भरपूर लहसुन, प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा दे सकता है, पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो तपेदिक से प्रभावित ऊतकों के उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं इसी के साथ आंवला भी लेना चाहिए आंवले में जीवाणुरोधी गुण होते हैं।
तेजिन्दर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सेंटर की टीम द्वारा आई वैन की व्यवस्था कराई गई आई टेस्टिंग 86, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा लगभग 100 एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाई गई, इनर व्हील क्लब फरीदाबाद की टीम के द्वारा दवाइयों की व्यवस्था कराई गई तथा डायबीटिक फुट केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम के माधव एवं सुदर्शन कुमार के द्वारा शिविर में फुट से संबंधित जांच की गई,तथा टी बी अलर्ट इंडिया की ओर से मिस रिया, विक्रम एवं अजय कुमार ने इस शिविर के सफल आयोजन मे डॉक्टर आर एस सैनी, एम डी (मेडिसिन) डॉ एल एस प्रेमी, प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील कुमार, प्रताप सिंह, मुकेश कुमारी लैब टेक्नीशियन, संगीता काउंसलर, सामान्य अस्पताल फरीदाबाद की ओर से इंदु टी बी हेल्थ विजिटर मिशन की ओर से, एच आइ वी के लगभग 35 जांच,मुकेश , संगीता, आशा एएनएम और आशा लैब टेक्नीशियन , रिया शर्मा, कमलेश, संजु, नीतीश,सोनिका के द्वारा ब्लड सैंपल लगभग 127 जांच किए गए एवं तेजेंद्र मेमोरियल हस्पताल की टीम ने सहयोग किया। इस जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग बादशाह खान सिविल हस्पताल की टीम के साथ-साथ जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रोजेक्ट के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *