Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

बाल दिवस-बच्चे देश का भविष्य,बच्चों का चहुंमुखी विकास आवश्यक

Posted on November 14, 2024

फरीदाबाद.14 नवंबर।
अरविंद बक्शी.

सराय ख्वाजा फरीदाबाद के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में बाल दिवस पर जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने बाल दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी, भाषण और पोस्टर मेकिंग द्वारा भारत के प्रथम प्रधान मंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू के बच्चों के प्रति वात्सल्य के विषय में चर्चा भी की। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आज 14 नवंबर हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस भी है। प्रधानमंत्री नेहरू जी एक महान लेखक होने के साथ एक इतिहासकार भी थे जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था। उस समय में बच्चें उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए उन के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कहा करते थे कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं बच्चे उपवन में खिले हुए पुष्प हैं। हमें उनका ध्यान रखना चाहिए और उन्हें प्यार देना चाहिए। क्योंकि यही बच्चे हमारे देश को आगे ले जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों के लिए मिड डे मील, निःशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति सहित योजनाएं शुरू की हैं।  बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कला उत्सव, कल्चरल फेस्ट, बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, डाइट तथा बाल कल्याण परिषद तथा अन्य सरकारी और निजी संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से आयोजित किए जाते हैं। फिर भी देश में बहुत से बच्चे अभी भी बाल श्रम, शोषण, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल विवाह, नशीली वस्तुओं का सेवन आदि कुप्रथाओं से पीड़ित हैं इन सभी बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। आज हमें यह सोचने की आवश्यकता है कि आजादी के इतने वर्षों के पश्चात भी कई बच्चे बाल मजदूरी और शोषण का शिकार हैं। कई बच्चों को ठीक से खाना नहीं मिलता है। हमें बच्चों को बाल तस्करी, बाल विवाह, यौन शोषण, नशा, ड्रग्स और बाल श्रम जैसी बुराइयों से बचाने के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। हम सब मिलकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करें क्योंकि हम बच्चे ही देश का भविष्य हैं। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापिका गीता, सुशीला, धर्मपाल सहित सभी अध्यापकों ने बाल दिवस पर पोस्टर बनाने वाले सभी विद्यार्थियों तथा सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडीए नीलम राय के तबादले पर बार एसोसिएशन हांसी ने दी विदाई
  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार
  • महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme