Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

10वीं कक्षा के छात्र ऋषभ पाल ने पावर लिफ्टिंग में प्राप्त किया प्रथम स्थान:दीपक यादव

Posted on September 11, 2024

छात्र ऋषभ पाल के पिता प्रभु दयाल ने स्कूल प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया

बल्लबगढ़.11 सितंबर।

सुनील कुमार जांगड़ा.

इंटरनेशनल के साथ-साथ खेलों में अपने नेशनल पावरलिफ्टिंग फेडरेशन (आईपीएफ) और पावर लिफ्टिंग इडिया (पीआई) के तत्वावधान में हरियाणा राज्य बेच पावरलिफ्टिंग 2024 हरियाणा के जिले गुरुग्राम में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बल्लबगढ़ सेक्टर दो स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के 10 वीं कक्षा के विद्यार्थी ऋषभ पाल ने 83 किग्रा सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जहां उन्होंने 140 किलोग्राम की बेंच प्रेस उठाई। इस प्रतियोगिता के उपरांत उनको गोवा नेशनल चैंपियनशिप 2024 के लिए चयनित किया गया है। इस कड़ी में सोमवार को स्कूल में खुशी का माहौल रहा और विद्यालय प्रशासन ने उनको इस कामयाबी पर शुभकामनाएं और भविष्य में बेहतर करने का आशीर्वाद दिया।
जानकारी देते हुए इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि यह छात्र उनके बल्लबगढ़ स्थित सेक्टर दो स्कूल में 10 वीं कक्षा का छात्र है। जो इस प्रतियोगिता से पूर्व भी नेशनल में खेल चुका है। वे छात्र की कामयाबी पर उसके पिता प्रभु दयाल व अन्य परिजनों के साथ पीटीआई मनीष चेची को दिल की गहराईयों से बधाई दी। इस खुशी के अवसर पर दीपक यादव ने कहा उनके स्कूल में छात्रों की :रुचिनुसार विद्याथियों को अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखारने के प्रदान किए जाते हैं इसके लिए विद्यालय परिसर में बकायदा अकादमी के तहत प्रशिक्षित करने के लिए योग्य कोच के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस अवसर पर छात्र के पिता प्रभु दयाल ने बताया कि किसी भी परिवार का कोई पुत्र या पुत्री अपने माता-पिता का नाम रोशन करें अर्थात बच्चों के नाम से माता-पिता की पहचान होने पर उन्हें गर्व होता है हर माता-पिता चाहता है कि बच्चे को समाज में एक विशेष स्थान मिले और यह तभी संभव है जब शिक्षा के प्रति सजग रहे क्योंकि शिक्षा से ही मानव का उज्जवल भविष्य है शिक्षा ग्रहण करते-करते अनेकों रास्ते खुल जाते हैं लेकिन साथ में यह भी देखना और समझना आवश्यक है कि बच्चों की रुचि किस तरफ है उनकी भावनाओं का आदर करते हुए उन्हें मार्गदर्शन करें। जिससे छात्रा समाज में एक विशेष पहचान बना सके उसकी हौसला अफजाई के साथ साथ उन्हें अच्छा मार्गदर्शन करें।
अगली कड़ी में स्कूल प्रबंधन समिति तथा सभी अध्यापकों और अध्यापिकाओं का भी आभार व्यक्त किया और स्कूल प्रबंधन समिति में भी छात्र के पिता प्रभु दयाल को प्रथम स्थान पर आने के लिए बधाई दी।
वहीं सोमवार को विद्यालय में इस सूचना के उपरांत मिठाई वितरित कर अन्य विद्यार्थियों का हौसल्ला और विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार गांव और जिले और प्रदेश-देश का नाम रोशन करने पर बधाई दी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडीए नीलम राय के तबादले पर बार एसोसिएशन हांसी ने दी विदाई
  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार
  • महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme