Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

चण्डीगढ़,10 फरवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा.

हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों और कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा करने और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में लगाया। उनको देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजना वास्तव में देशभर के उस किसान व कमेरे वर्ग का सम्मान है, जो अपना खून-पसीना एक कर लोगों का पेट भरने का काम करता है। इससे किसानों में नई ऊंर्जा का संचार हुआ है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सकारात्मक सोच की बदौलत संभव हुआ है।

श्री दलाल आज भिवानी में आयोजित एक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
समारोह में पहुंचते ही कृषि मंत्री ने सबसे पहले चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कृषि मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद चौ. चरण सिंह ने ही किसानों के हितों की देशभर में आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा कि अब से पहले ग्रामीण के अंचल के लोग यह सोच भी नहीं सकते थे कि कृषि कार्य में लगे लोगों को भी पद्मश्री और पद्मविभूषण से नवाजा जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह सम्मान किसान को देने का काम किया है। आने वाले समय में भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी अर्थ व्यवस्था होगा।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/874/

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *