बल्लभगढ़.22 अगस्त।
सुनील कुमार जांगड़ा.


नगर निगम बल्लबगढ़ जॉन के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदोरिया ने आज बल्लभगढ़ के नवनिर्मित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उनके साथ बल्लभगढ़ से विधायक पंo मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा के अलावा पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव ,पार्षद रवि भगत, ज्ञानेंद्र भारद्वाज ,मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी और पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण भी मौजूद रहे।
जॉइंट कमिश्नर करण सिंह ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बल्लभगढ़ विधानसभा में अंबेडकर चौक के पास बनाए ऑटोटोरियम का लोकार्पण किया था,आज स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ इसका अवलोकन किया है । उन्होंने कहा कि यह भविष्य के लिए शहर के लोगों द्वारा किए जाने वाले सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
जल्द ही निगम द्वारा इसमें आयोजनों के लिए बुकिंग व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी,उसी के मध्यनजर आज यहां दौरा किया गया है।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है और पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है ,
उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास को लेकर पूर्व में परिवहन मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने सरकार के समक्ष जो भी मांग रखी ,सरकार ने वो पूरी करने का काम किया है।