- राज्य मंत्री ने मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
- प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विभाग की खाली पड़ी ज़मीन को उपयोग में लाने का भी आह्वान किया
चंडीगढ़, 17 जून।
सुनील कुमार जांगड़ा.
हरियाणा के मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री श्री नागर ने विभाग के अधिकारियों को मुद्रण एवं स्टेशनरी के क्षेत्र में नई तकनीक को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विभाग की खाली पड़ी ज़मीन को उपयोग में लाने का भी आह्वान किया।
श्री नागर ने विभाग को नए आइडियाज़ अपनाकर मुद्रण को नया रूप और रंग देने के लिए कहा। मुद्रण और स्टेशनरी विभाग इस समय सेक्टर 6 पंचकूला से हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के लिए 30 भिन्न-भिन्न तरह की स्टेशनरी सामग्री का उत्पादन कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा 40 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। विभाग द्वारा हरियाणा राजभवन, हरियाणा विधानसभा, राज्य निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्रण कार्यों के साथ साथ सरकारी राजपत्र छापने का कार्य भी किया जाता है।
आज की बैठक में विभाग के सचिव और कमिश्नर विजय सिंह दहिया, नियंत्रक विवेक पदम् सिंह, उप नियंत्रक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
…..
हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए अम्बाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो चलाना जरूरी: अनिल विज
चंडीगढ़, 17 जून — हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल से गत दिनों मुलाकात कर चर्चा की। श्री अनिल विज ने आज उक्त मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। यहां कामकाज व व्यापार को लेकर प्रतिदिन हरियाणा-पंजाब आते-जाते हैं। मगर चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र सड़क पर भारी यातायात होने के कारण जाम की स्थिति रहती है। इसलिए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए यहां मेट्रो रेल जरूरी है। उन्होंने बताया कि मोहाली एयरपोर्ट को भी मेट्रो रूट से जोड़ा जाए। श्री विज ने यह भी कहा कि मेट्रो रेल लगाने की नींव डाली जा चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान देना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात: विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान मिलना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात है। श्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिन्हें कई देशों में सर्वाेच्च सम्मान मिल चुका है। प्रधानमंत्री की विदेश नीति के कारण आज हिंदुस्तान का सारे विश्व में सम्मान बढ़ा है यह उसी का नतीजा है।
……
कालांवाली नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर 29 जून को सवेतन अवकाश
चंडीगढ़, 17 जून-जिला सिरसा के कालांवाली नगरपालिका के अध्यक्ष तथा सभी वार्डों के पार्षदों के रिक्त पदों को भरने के लिए आगामी 29 जून (रविवार) को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर, चुनाव क्षेत्र में स्थित हरियाणा सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में सवेतन अवकाश रहेगा।
यह अवकाश जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी तथा हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 173-ए के अंतर्गत प्रदत्त प्रावधानों के अनुरूप है। यह अवकाश उन सभी सरकारी कर्मचारियों को देय होगा, जो संबंधित क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता हैं, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इसके अतिरिक्त, हरियाणा में स्थित कारखानों, दुकानों और निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों तथा श्रमिकों, जो उपरोक्त निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता हैं, को भी उपरोक्त प्रावधानों के अंतर्गत सवेतन अवकाश प्रदान किया जाएगा।
…….
गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मानेसर में मारूति प्लांट में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का संयुक्त रूप से किया लोकार्पण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, सोनीपत के रेल कारखाने का होगा आधुनिकीकरण, 11 वर्षों में यूएई से बड़ा हुआ हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, देश को जल्द मिलेंगी 100 नई मेमू और 50 नमो भारत पैसेंजर ट्रेन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो ट्रमिनल के आरंभ होने से प्रदेश में विकास गाथा के नए अध्याय का हुआ शुभारंभ, पीएम मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में यह योजना मील का पत्थर
चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा ने लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भारत सरकार में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के साथ गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति प्लांट में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। आईएमटी मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में स्थापित यह टर्मिनल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत तैयार किया गया है जोकि भारत में विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक बड़ी योजना है।
इस पूरी परियोजना पर 1 लाख 17 हजार 91 मिलियन रुपए की लागत आई है। इसमें हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 55.4 प्रतिशत, एचएसआइआइडीसी की 19 प्रतिशत और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
देश के 380 शहरों और दो बंदरगाहों से हुई कनेक्टविटी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश के दूसरे और हरियाणा के पहले गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया। उन्होंने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल की शुरुआत हरियाणा की विकास गाथा में एक नए स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ है। यह सिर्फ लोह-इस्पात का ढांचा नहीं, बल्कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में मील का पत्थर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्गो टर्मिनल से न केवल मानेसर और गुरुग्राम प्लांट में बनी गाड़ियां देश के 17 हब और 380 शहरों तक पहुंचेंगी, बल्कि पीपावाव और मुंद्रा जैसे बंदरगाहों तक निर्यात होने वाले वाहन भी भेजे जाएंगे। यह हरियाणा को वैश्विक सप्लाई चेन से सीधे तौर पर जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि इस ऐतिहासिक परियोजना को साकार करने में हरियाणा सरकार एक प्रमुख भागीदार है।
देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बना हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बन चुका है। इस समय भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में किया जा रहा है। हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मारुति के आंतरिक रेलवे यार्ड का विकास किया जाना, हमारी ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य ने लॉजिस्टिक्स हब बनने की अपनी प्रतिबद्धता को पुष्ट करते हुए पूरे हरियाणा में कौशल बढ़ाने के लिए विभिन्न उद्योग निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ भी साझेदारी की है।
प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच पी.एम. गतिशक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण कार्गो टर्मिनल
मुख्यमंत्री ने कहा यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच पी.एम. गतिशक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक क्रांति है। जिसमें देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के तरीके को बदलने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टिता ने पूर्व निर्धारित कार्य संस्कृति को बदलते हुए होल ऑफ द गवर्नमेंट एप्रोच यानि संपूर्ण सरकार की साझा सोच को जन्म दिया है। श्री सैनी ने कहा कि पीएम गति शक्ति एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो रेल, सडक़, बंदरगाह, हवाई अड्डे, जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स जैसे सभी महत्वपूर्ण विभागों को एक साथ लाता है। मारुति सुजुकी की रेलवे साइडिंग इसी विजन का जीता-जागता प्रमाण है। यहाँ मारूति प्लांट के अंदर बनी कारें सीधे कार्गो ट्रेन में लोड होंगी और देश के कोने-कोने तक पहुंचेंगी।
ढाई लाख करोड़ रुपए हुआ रेलवे का वार्षिक बजट: रेल मंत्री
केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले