Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

फरीदाबाद-आईएमए आयुष द्वारा एसएसबी अस्पताल में कार्यशाला आयोजित

Posted on June 15, 2025

फरीदाबाद.15 जून।
सुनील कुमार जांगड़ा.

आई एम ए आयुष फरीदाबाद की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन एस एस बी अस्पताल फरीदाबाद के सौजन्य से किया गया। जिसमें कि संगठन के सैकड़ों चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यशाला में न्यूरोसर्जन डॉ भूपेंद्र फौजदार,कार्डियोलॉजिस्ट डॉ चेतन स्वरूप, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने व्याख्यान दिए।कि आजकल नई नई तकनीकों ने चिकित्सा विज्ञान की जटिलताओं दिन प्रतिदिन आसान बना दिया है जिससे रोगी को कम चीरा लगाकर जल्दी ही छुट्टी देकर घर भेजा जा सकता है,अब रोगी को बीमारी और ऑपरेशन के समय में होने वाले उपद्रवों से सुरक्षित रखा जा सकता है। एस. के प्रदेश प्रवक्ता डॉ वी पी सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर आई एम ए आयुष वूमेन विंग द्वारा वुमन विंग की प्रधान डॉ किरण स्वामी के नेतृत्व में एसो. की महिला चिकित्सकों ने पिछले माह अलग अलग तीन वृद्धाश्रमों में जाकर बेसहारा लोगों को जो चिकित्सा सेवाएं, खाद्य सामग्री दी,और उनका जो हौंसला बढ़ाया उसके लिए एस एस बी हॉस्पिटल के द्वारा सभी महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। एसो. के जिला अध्यक्ष डॉ अनिल आहूजा ने आए हुए सभी चिकित्सकों और एस एस बी हॉस्पिटल के व्याख्याताओं का आभार प्रकट किया, और कहा कि नई नई खोजों से अवगत होते हुए और चिकित्सा के मानदंडों पर खरा उतरना हर चिकित्सक का नैतिक कर्तव्य बनता है।संस्था के महासचिव डॉ दीपकराज जैन ने चिकित्सकों को आहवान किया कि भागदौड़ और मानसिक तनाव से भरी इस जिंदगी में से
कुछ पल अपने लिए भी जरूर जीने की आदत डालें। एसो. के समस्त चिकित्सकों द्वारा अहमदाबाद में हुई विमान हादसे में इस दुनिया को असामयिक बिछुड़ गए, चिकित्सा के छात्रों और अन्य सभी लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनिट का मौन धारण कर उन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डॉ टी सी गोयल डॉ ज्ञानेंद्र सहपाठी डॉ अनिल भाटिया डॉ सी एस भारद्वाज डॉ सी बी पाराशर डॉ एन के गोयल डॉ श्रीकांत भार्गव डॉ तिलक गौड़ डॉ कुलदीप सिंह डॉ राजेश बंसल डॉ संजय सिंगला डॉ अभिलाष गुप्ता डॉ आदित्य वत्स डॉ भूपेंद्र गुलिया डॉ प्रशांत दहिया डॉ छत्र पाल पाराशर डॉ हेमचंद नागर डॉ राजेश वशिष्ठ डॉ सुरेंद्र चौहान डॉ के के सरदाना डा युधिष्ठिर कालरा डॉ बी बी शर्मा के साथ साथ महिला विंग की सभी प्रमुख चिकित्सक मौजूद रहीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फरीदाबाद-आगामी 12 जुलाई को दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए जाएंगे मामले:सीजेएम रितु यादव
  • फरीदाबाद-आईएमए आयुष द्वारा एसएसबी अस्पताल में कार्यशाला आयोजित
  • विमान दुर्घटना अत्यंत दु:खद, षडदर्शन साधुसमाज ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि:महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि
  • एडीए नीलम राय के तबादले पर बार एसोसिएशन हांसी ने दी विदाई
  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme