Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Posted on February 27, 2025

हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जानकारी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार बढ़ रहा आगे, हरियाणा में भी डबल इंजन सरकार लोगों के कल्याण के लिए कर रही कार्य- नायब सिंह सैनी

वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ हरियाणा भी बनेगा विकसित राज्य – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 27 फरवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में किये जा रहे चहुँमुखी विकास कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर गरीब और पिछड़ा वर्ग के लिए निरंतर कल्याणकारी योजनाएं लागू कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सफल प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को भी अब केंद्र की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।

आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री से हुई चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से देश लगातार विकास के मामले में नए आयाम छू रहा है और आमजन प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा में हो रहे निकाय चुनावों में भी जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर मुहर लगाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा को और भी विकसित बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा प्रदेश में हवाई, रेलमार्ग और सड़क यातायात को सुदृढ़ बनाया जा रहा है ताकि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से स्थानीय लोगों सहित निवेशकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके और हरियाणा प्रदेश तीव्र गति से देश में सबसे बड़ा निवेश हब बन सके।

उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार तीन गुणा गति से प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही हैं और विकास के मामले में हरियाणा राज्य अग्रणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ढाई करोड़ नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकास राष्ट्र बनाने के सपने में हरियाणा अपना अहम योगदान देगा और भारत के साथ-साथ हरियाणा भी विकसित राज्य बनेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना
  • समाधान शिविरों से मिल रही सीधी राहत : डीसी विक्रम सिंह- लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी विक्रम सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं- नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से पीपीपी आईडी में इनकम में त्रुटि तथा मेंबर जोड़ने से सम्बंधित, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से सम्बंधित समस्याएं मिली
  • आईटीआई प्रिंसिपल भगत सिंह व इंचार्ज प्रेम चंद को हरियाणा गौरव सम्मान से नवाजा
  • विवाहिता की तेजधार हथियार से हत्या मामले में हसनपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी दबोचा:पुलिस प्रवक्ता
  • साइबर फ्रॉड की तत्काल सूचना देने के लिए डायल करें 1930 : डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme