मंगल व शनि बाजार लगाने पर प्रतिबंध के निर्देश: हुडा एसडीई(सर्वे) राजेंद्र अधाना






फरीदाबाद.23 नवंबर।
सुनील कुमार जांगड़ा.
सेक्टर 55 निवासी राजेंद्र जिनके पास सामाजिक समरसता जिला बल्लभगढ़ क्षेत्र का संपर्क प्रमुख का दायित्व है ने पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला प्रमुख यशराज जाजोरिया के साथ मिलकर इन खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण करवाने का भी संकल्प लिया है। अपने संयुक्त ब्यान में उन्होंने बताया कि, सेक्टर 56 में एचएसवीपी की जमीन पर मंगल बाजार लगाया जा रहा है। ठीक इसी प्रकार संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की आंखों के सामने 200 मीटर की दूरी पर पिछले कई वर्षों से एचएसवीपी की खाली पड़ी जमीन पर भी अवैध शनि बाजार लगाया जाता है। जबकि संम्पदा अधिकारी सिद्धार्थ दहिया व उप मंडल अभियंता सर्व हुड्डा राजेंद्र अधाना के संज्ञान में लाने के बाद इस संबंध में बाजार नहीं लगवाने का फैसला किया था।
आपको बता दें कि, इस संबंध में उप मंडल अभियंता सर्व हुड्डा राजेंद्र अधाना ने बताया कि, पिछले शनिवार को उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि, बाजार नहीं लगना चाहिए और आज फिर उन्होंने संबंधित जेई को निर्देश देने का आश्वासन दिया कि, वहां पर इस तरीके का अवैध बाजार नहीं लगाया जाएगा। क्योंकि वहां पर यातायात बाधित भी हो जाता है। जिसका निराकरण स्थाई रूप से आज ही कर दिया जाएगा। सेक्टर-55 के कई प्रमुख निवासियों ने इन्हें कई बार इस समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए अपील लंबे समय से कर रखी थी। जिस पर पुलिस प्रशासन जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहा था। अब संम्पदा अधिकारी एचएसबीपी सिद्धार्थ दहिया के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कठोर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पहले से काफी राहत महसूस की जा रही है।