Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग की प्रक्रिया आज होगी पूरी विधानसभा आम चुनावों के लिए बनाये गए हैं 20,632 मतदान केंद्र, 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापितचुनावों में 27,866 ईवीएम का होगा उपयोग                          चंडीगढ़, 29 सितंबर।                    सुनील कुमार जांगड़ा.    हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा आम चुनावों के लिए 5 अक्तूबर, 2024 को होने वाले मतदान के मद्देनजर 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग की प्रक्रिया आज 30 सितंबर को पूरी होगी। 85 वर्ष आयु से अधिक तथा दिव्यांगजन मतदाताओं द्वारा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास आवेदन दिए गए थे। तदोपरांत रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अनुमोदन करने पर 85 वर्ष से अधिक आयु के 9596 मतदाओं तथा 2600  दिव्यांगजन मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

Posted on September 29, 2024

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इनमें से 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 115 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा, 114 मतदान केंद्र यूथ कर्मचारियों तथा 87 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी।

चुनावों में 27,866 ईवीएम का होगा उपयोग

श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि इन चुनावों के लिए रिजवर्ड ईवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ ही, 24,719 कंट्रोल यूनिट तथा 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वीवीपैट में मतदाता अपने द्वारा दिए गए वोट को देख सकता है। उन्होंने कहा कि चुनावों में सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियों की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा, फ्लाइंग स्कवॉड की 500 टीमें तथा 461 स्टेट सरविलेंस टीमें भी तैनात हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडीए नीलम राय के तबादले पर बार एसोसिएशन हांसी ने दी विदाई
  • जन-घोषणाओं पर धरातली अमल की तैयारी में जुटा प्रशासन:डॉ.साकेत कुमार
  • महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • लघु सचिवालय आफिसर कालोनी में पौधारोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • बड़खल विधानसभा के पार्षदों के साथ निगमायुक्त ने की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme