नई दिल्ली.09 अगस्त।
अखिल नाथ.

संसद (राज्य सभा) के प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा अधिकारी जोगिंदर सिंह सिहमार को उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने 24वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह का निमंत्रण पत्र दिया। जोगिंदर सिंह सिहमार ने सामाजिक और प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री प्रशासनिक रत्न सम्मान से सामनित किया जाएगा।
युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने बताया की जोगिंदर सिंह सिहमार का समर्पण और सेवा भावना न केवल प्रशासनिक क्षेत्रों में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनके प्रयासों से समाज में कई लोगों को लाभ मिला है और उन्होंने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक मानक स्थापित किया है।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष अखिल नाथ एवं जोगिन्दर सिंह सिम्हार के साथ पियूष गोयल सहित संस्था के कार्यकारी सदस्य भी मौजूद रहे।