Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

मुख्यमंत्री ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी जनसमस्याएं

Posted on June 27, 2024

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बैठक के एजेंडे में शामिल 20 मामलों में से 19 का किया समाधान

एक सप्ताह के भीतर मेफील्ड गार्डन नगर निगम को  होगा  हस्तांतरित, निगम का शुल्क अदा नहीं करने पर बिल्डर की संपत्ति अटैच करने के दिए आदेश

चंडीगढ़, 27 जून।

बिजेंद्र फौजदार.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरुग्राम में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक के एजेंडे में शामिल 20 परिवादों में से 19 का मौके पर ही समाधान किया और एक मामले में अगली बैठक तक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

श्री नायब सिंह ने सेक्टर 51 स्थित मेफील्ड गार्डन सोसायटी को नगर निगम, गुरुग्राम को हस्तांतरित करने के मामले में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही निगम का शुल्क अदा न करने पर संबंधित बिल्डर की प्रॉपर्टी को अटैच किया जाए। गांव नूरपुर झाड़सा में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने जमीन की गलत पैमाइश करने वाले जीएमडीए के पटवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। वहीं डीएलएफ सिटी फेज वन में जलापूर्ति संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि दो महीने के भीतर समस्या का समाधान किया जाए और इस क्षेत्र में आपूर्ति के लिए डीएलएफ पानी के स्टोरेज व  आपूर्ति  के सिस्टम को  सुदृढ़ करें। 

मुख्यमंत्री एक सप्ताह के उपरांत स्वयं करेंगे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

        मुख्यमंत्री ने बैठक में सफाई को लेकर आए एक मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर शहर में सफाई को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। अगले सप्ताह वे स्वयं शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। वहीं गांव धनकोट में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के खाली प्लाटों पर अवैध कब्जों से संबंधित शिकायत में डीसी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने इस मामले को अगली बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्वयं मिलाया शिकायतकर्ताओं को फोन

        जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडे में शामिल कई मामलों में शिकायतकर्ता बैठक से अनुपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जब इन मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया तो उन्हें अवगत कराया गया कि इन शिकायतों का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित मामलों के शिकायतकर्ताओं को स्वयं अपने मोबाइल से कॉल की और उनकी शिकायत के बारे में जानकारी ली। गांव कन्हई निवासी भागमल यादव, प्रेम नगर कासन से होशियार सिंह आदि ने अपने मामलों का समाधान होने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

समाधान शिविर के लिए भी जताया मुख्यमंत्री का आभार

        मुख्यमंत्री नायब सिंह की पहल पर जिला व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन जन समस्याओं के निवारण के लिए शुरू किए गए समाधान शिविर के प्रयास की भी बैठक में पहुंचे नागरिकों ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री का इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए आरडी सिटी आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण यादव व अन्य लोगों ने बताया कि इस पहल से उनकी समस्याओं की सुनवाई हो रही है। साथ ही समस्या का समाधान होने पर फीडबैक भी लिया जा रहा है। 

        इस अवसर पर खेल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय सिंह, गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान, जीएमडीए के सीईओ ए श्रीनिवास, डीसी निशांत कुमार यादव, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त नरहरि बांगड़, नगर निगम मानेसर के आयुक्त अशोक गर्ग तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1629/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नए आइडियाज़ से मुद्रण को दें नया रंग रूप: राजेश नागर
  • निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सुनी हरियाणा व्यापार मंडल की समस्याएं
  • फरीदाबाद-आगामी 12 जुलाई को दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए जाएंगे मामले:सीजेएम रितु यादव
  • फरीदाबाद-आईएमए आयुष द्वारा एसएसबी अस्पताल में कार्यशाला आयोजित
  • विमान दुर्घटना अत्यंत दु:खद, षडदर्शन साधुसमाज ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि:महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme