Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

कार्यों की प्रगति का मापदंड है आंकलन प्रपत्र-पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Posted on June 23, 2024

आंकलन प्रपत्र के सामने आए हैं सार्थक परिणाम, पुलिस अधिकारियों के प्रदर्शन(परफोरमेंस) के अनुरूप की गई ग्रेडिंग-डीजीपी

डीजीपी ने आंकलन प्रपत्र के मानदंडानुसार आज नारनौल पुलिस जिला में उप पुलिस अधीक्षकों, निरीक्षकों एवं प्रबंधक अफसरों के कार्यों का रिव्यू

प्रपत्र में हर रैंक के पुलिसकर्मी के लिए परिभाषित की गई जिम्मेदारियां, नेगेटिव मार्किंग का भी किया गया है प्रावधान

पुलिस अधिकारी व कर्मचारी स्वयं तैयार कर रहे अपना रिपोर्ट कार्ड, उत्कृष्ट कार्य को मिल रहा सम्मान, जबकि लो परफोर्मिंग पुलिसकर्मियों पर अच्छा प्रदर्शन करने का है दबाव

चंडीगढ़, 23 जून।
सुनील कुमार जांगड़ा.

हरियाणा पुलिस में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की कार्यक्षमता बढ़ाने व कार्यों के मापदंड को निर्धारित करने के लिए तैयार किए गए आकलन प्रपत्र के सार्थक परिणाम आने लगे हैं। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में इस आकलन प्रपत्र के आधार पर हरियाणा पुलिस में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। इससे अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ रहा है और अन्य पुलिसकर्मी अच्छा काम करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने नारनौल पुलिस जिला का दौरा किया और वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में उप पुलिस अधीक्षकों, निरीक्षकों एवं प्रबंधक अफसरों की परफोरमेंस को लेकर ग्रेडिंग की।

पुलिस महानिदेशक 14 जिलों के अधिकारियों की परफोरमेंस का कर चुके हैं रिव्यू
पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वयं 14 जिलों का दौरा करते हुए पुलिस अधिकारियों की परफोरमेंस को रिव्यू किया गया हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार द्वारा 9 जिलों (डबवाली पुलिस जिला मिलाकर) तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज के. के. राव द्वारा चरखी दादरी जिला को विजिट किया गया। फील्ड विजिट के दौरान पुलिस महानिदेशक कपूर के साथ संबंधित रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।

आकलन प्रपत्र अनुसार प्रत्येक रैंक के पुलिसकर्मी की हो रही है ग्रेडिंगः पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा लगभग 9 महीने पहले पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के आंकलन को लेकर आंकलन प्रपत्र(एसेसमेंट प्रोफॉर्मा) तैयार करते हुए उन्हें वितरित किया गया था। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस की अलग-2 युनिट जैसे- सीआईए, क्राइम यूनिट, साइबर यूनिट, अनुसंधान अधिकारियों, महिला पुलिस थानों, एसएचओ सहित अन्य यूनिट के कार्यों को परिभाषित करते हुए मुख्य निष्पादन संकेतक (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) तैयार किए गए हैं। प्रत्येक कार्य को लेकर अधिकारी अथवा कर्मचारी की जवाबदेही तय की गई है। इसके उन्हें अलग से अंक दिए जाते हैं ताकि पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

कार्य के अनुरूप की गई है ग्रेडिंग

उन्होंने बताया कि आंकलन प्रपत्र को तैयार करते समय प्रत्येक अधिकारी अथवा कर्मचारी के उत्तरदायित्वों का बारीकी से अध्ययन करते हुए इन्हें बिंदुवार परिभाषित किया गया है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी अथवा कर्मचारी इस प्रपत्र में वर्णित बिंदु अनुसार काम करते हुए खुद को नंबर देते हैं। जो पुलिसकर्मी निर्धारित मापदंडो के अनुसार कार्य नही करते, उनके लिए आकलन प्रपत्र में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। आकलन प्रपत्र में पुलिसकर्मी को समग्र आकलन के आधार पर 10 नंबर संबंधित पुलिस प्रमुख द्वारा अलग से दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है। नंबर पुलिसकर्मी की योग्यता, ईमानदारी तथा अनुशासन के आधार पर दिए जाते हैं।
शिकायतकर्ता के फीडबैक की भूमिका है महत्वपूर्ण:पुलिस महानिदेशक कपूर ने कहा कि आकलन प्रपत्र को तैयार करते समय शिकायतकर्ता की संतुष्टि को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा थानों आदि में दर्ज शिकायतों पर की गई कार्यवाही को लेकर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाता है। इसके तहत शिकायतकर्ताओं से पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से संतुष्टि को लेकर पूछा जाता है। यदि इस दौरान शिकायतकर्ता द्वारा कार्यवाही को लेकर असंतुष्टि जताई जाती है तो उससे कारण पूछा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस थाने में 80 प्रतिशत से अधिक शिकायतकर्ताओं द्वारा संतुष्टि जताई जाती है तो संबंधित थाना, चौकी अथवा पुलिसकर्मी को 10 नंबर मिलते हैं। इसी प्रकार, प्रपत्र में नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, थानों में प्राप्त शिकायतों की संतुष्टि दर, दबंगो के खिलाफ कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण आदि को लेकर उल्लेखनीय कार्य करने वाले थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अलग से नंबर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
इन जिलों को किया गया है कवर:पुलिस महानिदेशक द्वारा अब तक फरीदाबाद, झज्जर, पंचकूला, गुरूग्राम, सोनीपत, अंबाला, कुरूक्षेत्र, हिसार, जींद, हांसी, कैथल, पानीपत, रोहतक तथा नारनौल पुलिस जिला का दौरा करते हुए पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के परफोरमेंस को रिव्यू किया जा चुका हैं। इसी प्रकार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(कानून एवं व्यवस्था) द्वारा यमुनानगर, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, डबवाली, पलवल, नूंह, रेवाड़ी जिलों का दौरा किया गया है जबकि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज कृष्ण कुमार राव द्वारा चरखी दादरी जिला का दौरा करते हुए उनकी परफोरमेंस को रिव्यू किया गया।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1596/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फरीदाबाद-आपसी समन्वय के लिए सभी विभाग प्रमुखों के साथ पहली इंटर एजेंसी समन्वय बैठक में लिए गए जनहित निर्णय
  • फरीदाबाद-डीसी विक्रम सिंह आईएएस के मार्गदर्शन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस:बिजेन्द्र सोरोत
  • आईएएस सलोनी शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर का पदभार संभाला
  • अधिकारी मानसून से पहले शहर के सभी नाले और नालियों की सफाई करवाना करें सुनिश्चित:धीरेंद्र खड़गटा,निगम कमिश्नर
  • सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी :डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme