
नई दिल्ली.02 मई।
सुनील कुमार जांगड़ा.
विश्व जागृति मिशन के संस्थापक परम पूज्य सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज जी का 69वां जन्मदिवस(अवतरण दिवस)2024 2 मई को लाखों करोड़ों भक्तों द्वारा “उल्लास पर्व” के रूप में मनाया जा रहा है।। इसी बीच मिशन के 84 मंडल के अंतर्गत फरीदाबाद मंडल में “श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर” बी ब्लॉक एनआईटी 3 में धर्माचार्य श्री सुनील ढौंडियाल की उपस्थिति व प्रधान राजकुमार अरोड़ा के मार्गदर्शन में सदगुरु देव जी के दीर्घायु आरोग्य की कामना से सात दिवस पूर्व से ही मृत्युंजय जाप व रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया आज पूर्णाहुति में मंडल प्रधान श्री राजकुमार अरोड़ा, उप प्रधान बीके सिंह, महामंत्री प्रीतम नागपाल आदि गणमान्य भक्त श्रद्धालु, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।
गुरुचरण पादुका पूजन “वृक्षारोपण” “ज्ञानदीप विद्यालय” व “आनंद धाम कौशल विकास केंद्र” के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।। निशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स कंप्यूटर कोर्स सिलाई बुनाई में कुशलता प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए।।
सतगुरु देव जी का ऑनलाइन आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।। सभी ने सतगुरुदेव जी को शुभकामनाएं दी व डॉ अर्चिका दीदी जी का धन्यवाद किया।।