
फरीदाबाद.12 मार्च।
सुनील कुमार जांगड़ा.
नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जिला भाजपा उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर ने दी शुभकामनाएं, हरियाणा उदय से बात करते हुए भाजपा नेता डागर ने बताया कि जब पिछली योजना में श्री नायब सिंह सैनी जी हरियाणा सरकार में श्रम मंत्री थे, तब उनके साथ मैंने हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य के तौर पर काम किया था वो बहुत ही मृदभाषी सरल स्वभाव कुशल प्रशासक और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी है नवनियुक्त मुख्यमंत्री सैनी की कर्मठ कार्यशैली की सराहना करते हुए डागर ने बताया की मुख्यमंत्री सैनी जी क्षेत्र के हर वर्ग के विकास हेतु दिन रात अथक प्रयास करने वाले नेता हैं। कई वर्षों से सेवा भाव की इस तपस्या में लीन श्री नायब सिंह सैनी जी हरियाणा राज्य के एक बेहतरीन मुख्यमंत्री साबित होंगे।संगठन में लंबे समय काम करने का अनुभव सरकार और संगठन को एक साथ लेकर दोनों के बीच में समन्वय स्थापित करेंगे