Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन द्वारा भारत बंद आह्वान को लेकर पुलिस सतर्कता के परिणामस्वरूप जिले में कायम रही शांति:पुलिस प्रवक्ता

Posted on February 16, 2024

फरीदाबाद.16 फरवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा.

संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियन के भारत बंद को लेकर किसानों द्वारा किए गए आव्हान के दौरान फरीदाबाद पुलिस की सतर्कता और चौकसी के चलते फरीदाबाद का माहौल शांतिपूर्ण रहा। पुलिस की विभिन्न संगठनों के साथ कोआर्डिनेशन मीटिंग के चलते सभी का सहयोग सकारात्मक रहा, नतीजन शहर वासियों को नही उठानी पड़ी कोई परेशानी।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रही। आज फरीदाबाद के विभिन्न एरिया में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा जिन्होंने बहुत अच्छे से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियन के भारत बंद को लेकर किसानों के द्वारा किए गए आव्हान के दौरान असामाजिक तत्वों पर सतर्कता से निगरानी रखने की दिशा निर्देश दिए थे। किसी भी प्रकार से शहर में शांति व्यवस्था को भंग करने वाले के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। भारत बंद के चलते शहर में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा सामान्य नाकों के इलावा भीड़भाड़ वाले 12 अन्य स्थानों बदरपुर बॉर्डर, सराय ख्वाजा व थाना छांयसा के एरिया में केजीपी, मौजपुर टोल प्लाजा पर पुलिस नाके लगाए गए थे। दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन इत्यादि स्थानों पर पुलिस द्वारा कड़ी नाकेबंदी की गई थी और आने जाने वाले संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप फरीदाबाद में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई आमजन के सहयोग से शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रही। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही मुस्तैद ड्यूटी के लिए उनकी हौसला अफजाई की, साथ ही नागरिकों की सुरक्षा में इसी तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1013/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विकास कार्यो को त्वरित पूर्ण करने के आदेश: एडीसी सतबीर सिंह
  • नशा,नास की जड़ है-डॉ एमपी सिंह
  • (no title)
  • मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश, खनन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगा कर की जाए मॉनिटरिंग
  • (no title)

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme